मनोज तिवारी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सुरभि तिवारी की गोद भराई की रस्म का है। मनोज तिवारी के वीडियो पोस्ट करते ही उनके फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। शुभकामनाएं देने वालों की लिस्ट में मनोज तिवारी के फैंस के साथ कई दिग्गज स्टार्स के नाम भी शामिल हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें'। वहीं, फैंस के रिएक्शन्स की बात की जाए तो वह कन्फ्यूज हैं। एक फैन ने लिखा, 'क्या मैं पूछ सकता हूं ये सब क्या हो रहा है और क्यों? दूसरे फैन ने लिखा, 'क्या हो रहा है कुछ समझ नहीं आया'। वहीं, कुछ फैंस मनोज तिवारी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु की झलक, वीडियो में नन्हे राजकुमार पर प्यार लुटाती नजर आईं अभिनेत्री
बता दें कि मनोज तिवारी संगीत और भोजपुरी फिल्मों की दुनिया से होते हुए संसद तक का सफर तय कर चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद हैं। मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी रानी से साल 1999 में की थी। हालांकि, इनका रिश्ता 13 साल बाद टूट गया था। पहली पत्नी रानी से मनोज की एक बेटी है। मनोज तिवारी ने 27 अप्रैल 2020 को सुरभि तिवारी से दूसरी शादी रचाई थी। सुरभि और मनोज की भी एक बेटी है।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह को नहीं पहचान पाया यह मशहूर स्टार, पूछा- कौन हैं आप? देखें वीडियो