फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: सावन के पहले सोमवार पर वायरल हुआ पवन सिंह का यह गाना, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

Mon, 18 Jul 2022 01:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सावन का महीना चल रहा है और आज सावन का पहला सोमवार है। इस मौके पर भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का नया गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में हर तरफ भगवान शंकर जी के गाने और भजन सुनाई देते हैं। भक्ति विभोर होकर भक्त बाबा भोलेनाथ के गाने पर थिरकते भी नजर आते हैं। सावन का महीना चल रहा है और आज सावन का पहला सोमवार है। इस मौके पर भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का नया गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि पवन सिंह का यह गाना रिलीज हो चुका है और खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

ट्रेंड कर रहा गाना
इस गाने में अभिनेता पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं। सावन के पहले सोमवार पर पवन सिंह के फैंस इस गाने को खूब सुन रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा दी है। इस गाने पर अब तक 32 लाख से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं। फिलहाल यह गाना यूट्यूब पर नम्बर तीन पर ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इसका आनंद ले रहा है।

सुनने और देखने में लाजवाब
यह गाना सुनने में जितना शानदार है, देखने में भी उतना ही बेहतरीन है। इस गाने में आकांक्षा दुबे जहां गेरुआ वस्त्र पहने नजर आ रही हैं, वहीं पवन सिंह भी माथे पर तिलकर लगाए और गले में कंठी माला धारण किए नजर आ रहे हैं। वह श्रद्धालुओं के कारवां के साथ मंदिर की ओर जाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

आकांक्षा दुबे का अलग अंदाज
बता दें कि 'ले जात बाड़ू देवघर' गाने को पवन ने अपनी आवाज दी है और और उनके साथ शिल्पी राज ने भी इसे गाया है। वीडियो की बात करें तो इसमें उनके साथ आकांक्षा दुबे दिख रही है। इसके बोल विजय चौहान ने लिखे है और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं और वहीं कोरियोग्राफर बॉबी जक्शन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें