फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adah Sharma: आखिर क्यों उतर गया अदा शर्मा के चेहरे का रूप? सड़क किनारे सब्जी बेचती आईं नजर

Mon, 18 Jul 2022 12:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी हालिया तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। वह सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेजती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी हालिया तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल अभिनेत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। वह सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेजती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अदा का हुलिया पूरी तरह बदला हुआ है। वह सूती साड़ी पहनकर काफी परेशान नजर आ रही हैं। अदा की यह तस्वीर देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन

बिखरे नजर आए बाल
अदा शर्मा ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अदा एक पेड़ के नीचे सब्जियों का ढेर लगाकर बैठी हुई हैं। उनके बाल बिखरे हुए हैं और चेहरे पर तनाव साफ नजर आ रहा है। अगर आप भी उनके इस लुक से परेशान हो रहे हैं तो हम इसकी सच्चाई बताते हैं।

लिखा यह कैप्शन
बता दें कि अदा शर्मा अपने लुक और कपड़ों के साथ प्रयोग करने में माहिर हैं। शायद उनकी हालिया तस्वीर भी इसी का हिस्सा है। दरअसल, अदा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर तीन तस्वीरें साझा की हैं। इन्हीं में से एक तस्वीर में वह सब्जी बेचती नजर आ रही हैं। वहीं बाकी दो तस्वीरों में वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने पत्तेदार ग्रीन आउटफिट पहना हुआ है। साथ ही कीड़े के डिजाइन वाली ईयररिंग। अदा ने अपनी तस्वीरों के साथ मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'सुना है सब्जी का भाव बढ़ गया है।' इसके बाद उन्होंने लिखा है, 'फैशन सिर्फ फन करने की चीज है। आप जो खा रहे हैं सिर्फ उसे गंभीरता से लें।'
विज्ञापन

फैंस ने दी सलाह
इस तस्वीर में अदा शर्मा हरियाली और प्रकृति के करीब रहने की सलाह देती नजर आ रही हैं। हालांकि, अदा शर्मा के इस लुक को देखकर फैंस भी उन्हें खूब दिलचस्प सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गाय-भैंस से बचकर रहना'। वहीं कुछ लोग उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जान लोगी क्या?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें