बीते साल आई वेब सीरीज 'भौकाल' ने दर्शकों के बीच सचमुच भौकाल मचा दिया था। दर्शकों ने इस वेब सीरीज को खूब पसंद किया। अब खबर है कि 'भौकाल' का नया चैप्टर जल्द ही दर्शकों को देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जतिन वागले अपनी हिट वेब सीरीज 'भौकाल' का नया अध्याय लेकर आ रहे है, जिसका नाम इस बार 'भूचाल' हो सकता है।
भौकाल
- फोटो : सोशल मीडिया
भौकाल 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज 'भूचाल' में यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह के लखीमपुर खीरी पोस्टिंग के दौरान की कहानियां देखने को मिलेंगी। खबर है कि निर्माताओं ने इसके लिए शहर की लोकेशन भी देखी है। वहीं, इसकी शूटिंग मार्च में शुरू होने की संभावना है। पिछले दो सीजन में दर्शकों को कई स्टार्स वेब सीरीज में देखने को मिले थे। इस बार भी वही मजा दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस बार वेब सीरीज में कई दिग्गज कलाकार दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं।
OTT: शाहरुख खान की 'पठान' से लेकर यश की 'केजीएफ 2' तक, करोड़ों में बिके इन फिल्मों के ओटीटी राइट्स
वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई