फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: भारती सिंह और हर्ष पर मेहरबान हुए करण जौहर, निर्देशक की इस फिल्म में करेंगे कैमियो

Fri, 10 Mar 2023 06:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारती कभी भी अपने ऑडियंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अब भारती ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है, जिसके बाद फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन दुनिया की जानी मानी कलाकार भारती सिंह अक्सर अपनी कॉमेडी को लेकर पहचानी जाती हैं। भारती की कॉमेडी ऐसी है कि दर्शकों का हंसते-हंसते बुरा हाल हो जाता है। इस स्टार कॉमेडियन ने टीवी जगत से लेकर सोशल मीडिया तक अपने हुनर का जलवा बिखेर रखा है। भारती कभी भी अपने ऑडियंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अब भारती ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है, जिसके बाद फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

 

विज्ञापन

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ - फोटो : social media

भारती और हर्ष करेंगे कैमियो रोल
हाल ही में, एक इंटरव्यू में भारती ने खुलासा किया कि वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में पति हर्ष लिंबाचिया के साख दिखाई देने वाली हैं। करण की इस फिल्म में भारती और हर्ष कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। पिछले दिनों आलिया और रणवीर के सेट से वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी और एक बार फिर दर्शकों को उत्साहित कर दिया था।

IIFA Technical Award: गंगूबाई काठियावाड़ी-भूल भुलैया 2 ने लहराया सफलता का परचम, आईफा टेक्निकल अवॉर्ड में झटके

करण जौहर - फोटो : social media

भारती ने बताया कैसे मिला रोल
भारती ने आगे यह भी बताया कि उन्हें इतना बड़ा मौका कैसे मिला। उन्होंने बताया कि अचानक एक दिन उन्हें करण जौहर की टीम का फोन आया और फिल्म मेकर की टीम ने बताया कि फिल्म के बीच में एक एड है, जिसके लिए उन्हें और हर्ष को फिल्म में कैमियो रोल करने के लिए बुलाया गया है। भारती आगे बताती हैं कि सेट पर उनके साथ ‘कुंडली भाग्य’ एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी मौजूद थीं और करण के साथ फिल्म में काम करने में उन्हें बहुत मजा आया था।

Sarabhai vs Sarabhai 3: टीवी पर नहीं लौटेगा 'साराभाई वर्सेज साराभाई 3', वजह जान रह जाएंगे दंग

विज्ञापन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में फिर एक बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट साथ नजर आने वाले हैं। आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी ने अपनी पिछली फिल्म ‘गली बॉय’ में भी काफी धमाल मचाया था। अब इस फिल्म को लेकर भी फैंस खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें