फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसी फिल्म में नहीं गाएंगी लता मंगेशकर, खुद किया खुलासा

Tue, 25 Apr 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
लता मंगेश्कर
विज्ञापन
भारत की सबसे सुरमयी सिंगर और हिंदी फिल्मों में हजारों गाने गा चुकीं लता मंगेशकर काफी समय से फिल्मों में गायकी से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'डून्नो वाई2...' में गाना गाया था। उनके फैंस उनकी आवाज सुनने के लिए बेताब हैं लेकिन शायद ये उनका सपना ही रह जाए।
विज्ञापन


लता मंगेशकर ने ऐलान किया है कि वह अब फिल्मों के लिए गाना नहीं गाएंगी। एक अखबार से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा गायकों से लेकर फिल्मों की गायकी पर बात की। लता मंगेशकर ने कहा, 'मुझे सभई के साथ गाना पसंद है। मुकेश भैया, रफी साब, तलत मोहम्मद। लेकिन मुझे सबसे ज्याद मजा किशोर कुमार के साथ गाने में आता था।'

ये भी पढ़ें- 'मेरी प्यारी बिंदू' का नया गाना, परिणीति-आयुष्मान का 'अफीमी प्यार'

भारत रत्न लता मंगेशकर को फिल्मों में गाए हुए एक अरसा हो गया है। इस बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने गायकी आज भी जारी रखी है लेकिन वह अब फिल्मों में गाने नहीं गाती है। उनकी इस बात से उनके हजारों फैंस का दिल टूट गया है। लता मंगेशकर को भारत की स्वर कोकिला कहा जाता है। हर उम्र के लोग उनकी आवाज के मुरीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नेशनल अवॉर्ड पर बोले अक्षय, 'चाहें तो वापस ले जाएं ये अवॉर्ड'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें