जब भाग्यश्री को मिला था कॉम्प्लिमेंट
भाग्यश्री ने आगे बताया कि फिल्म के सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन ने उन्हें खास कॉम्प्लिमेंट भी दिया था। उन्होंने कहा, ‘संतोष सिवन सर ने मुझे फोन करके कहा था, ‘सॉरी, हमें कैमरे के जरिए आपको थोड़ा ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा, क्योंकि आप अब भी बहुत यंग लगती हैं।’ मेरे लिए यह बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है। आखिर वह महान सिनेमैटोग्राफर हैं।’
एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उनके लिए यह किरदार निभाना किसी ऐतिहासिक और महान शख्सियत को सम्मान देने जैसा है। वह उम्र के फर्क पर ध्यान देने के बजाय राजमाता जिजाबाई के किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहती थीं।
राजा शिवाजी में अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'राजा शिवाजी' के बारे में
1 मई को रिलीज हुई 'राजा शिवाजी' में शानदार स्टारकास्ट देखने को मिल रही है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि संजय दत्त अफजल खान का किरदार निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, पोस्ट कर दिया करारा जवाब; बोलीं- ‘पहले खुद को देखो’
अभिषेक बच्चन फिल्म में संभाजी शाहजी भोसले बने हैं और विद्या बालन खदीजा सुल्ताना की भूमिका निभा रही हैं। वहीं जेनेलिया डिसूजा सईबाई, भाग्यश्री जिजाबाई और फरदीन खान शाहजहां के रोल में दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म में महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि फिल्म में सलमान खान का स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिलेगा।