फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कंगना रनौत, पोस्ट कर दिया करारा जवाब; बोलीं- ‘पहले खुद को देखो’

Sun, 24 May 2026 10:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut On Aishwarya Rai Look At Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक्स को लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे। अब इस मामले में कंगना रनौत ने एक्ट्रेस का समर्थन करते हुए कड़ा रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
कंगना रनौत और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल के कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने अपने स्टाइल और फैशन से लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने अलग-अलग फैशन एक्सपेरिमेंट किए, लेकिन हमेशा की तरह बेहद एलिगेंट नजर आईं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके लुक्स को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitaggarwalofficial

कंगना ने पोस्ट कर ट्रोलर्स को लताड़ा
अब एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत ऐश्वर्या के समर्थन में सामने आई हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद शानदार लग रही हैं।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘फैशन और स्टाइल खुद को एक्सप्रेस करने का तरीका है। यह इंसान के जीवन और सोच को दिखाता है। कोई भी महिला किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं बनी है। ऐश्वर्या बहुत शानदार लग रही हैं। जो लोग उन्हें किसी और तरीके से देखना चाहते हैं, पहले खुद दिखाएं कि उनके पास क्या है?’

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare

वह यहां किसी को खुश करने नहीं आई हैं
उन्होंने आगे लिखा, ‘वह यहां किसी को खुश करने नहीं आई हैं। वह बेहद शानदार हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब इसकी आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।’

विज्ञापन

ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने किया था कान में डेब्यू
वहीं इस बार कान में ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी खूब चर्चा में रहीं। शुक्रवार शाम आयोजित एक ग्लैमरस इवेंट में आराध्या ने ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। रूबी रेड गाउन और मैचिंग केप में आराध्या बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आईं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें