फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubhangi Ex Husband: 'भाबी जी घर पर है' फेम शुभांगी के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन, एक्ट्रेस ने जताया शोक

Tue, 22 Apr 2025 10:01 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shubhangi Atre Ex Husband Piyush Poorey Death: 'भाबी जी घर पर हैं' की अभिनेत्री शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का शनिवार को निधन हो गया। 22 साल तक शादीशुदा जीवन जीने के बाद दोनों अलग हो गए थे।
विज्ञापन
शुभांगी अत्रे-पीयूष पूरे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'भाबी जी घर पर हैं' की अभिनेत्री शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का शनिवार,19 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। 22 साल तक शादीशुदा जीवन बिताने के बाद दोनों अलग हो गए थे। पीयूष कथित तौर पर लिवर सिरोसिस के कारण दम तोड़ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ह कुछ समय से बीमार थे।

विज्ञापन

शुभांगी ने पूर्व पति की मौत पर दी प्रतिक्रिया
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुभांगी पीयूष के निधन की खबर से सदमे में हैं और हालांकि उन्होंने अपने शो की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, लेकिन वह अपनी बेटी के पिता को खोने का शोक मना रही हैं और उन्होंने समय और स्थान मांगा है। उन्होंने कथित तौर पर कहा, 'इस समय आपकी विचार मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि मुझे इस बारे में बात करने के लिए कुछ समय दें।'
Kumkum Birth Anniversary: गुरुदत्त की खोज थी ये अभिनेत्री, बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी में भी दिखाया अभिनय का जादू

22 साल बाद अलग हुए थे शुभांगी और पीयूष
अभिनेत्री ने रविवार को भाबी जी घर पर हैं की शूटिंग फिर से शुरू की। शुभांगी और पीयूष ने 2003 में पारंपरिक समारोह में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आशी है। लेकिन मार्च 2025 में शुभांगी के प्रशंसकों को उस समय झटका लगा, जब अभिनेत्री ने खुलासा किया कि पीयूष और उनके बीच शादी के 22 साल बाद तलाक हो गया है और फरवरी 2025 में उन्हें आधिकारिक रूप से तलाक दे दिया जाएगा।
Rohit-Shah Rukh: 'दिलवाले' के बाद आई रोहित-शाहरुख के रिश्ते में दरार? इस वजह से साथ नहीं बना रहे फिल्में
विज्ञापन

क्या थी तलाक की वजह
बाद में तलाक के पीछे की वजह बताते हुए शुभांगी ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, 'यह दर्दनाक था। मैं इस रिश्ते में पूरी तरह से डूबी हुई थी। समय के साथ पीयूष और मेरे बीच मतभेद पैदा हो गए। हालांकि, अब जब मैं उस शादी से बाहर आ गई हूं तो मुझे शांति का एहसास हो रहा है, जैसे कि एक भारी बोझ उतर गई हूं। मैं अपनी बेटी पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं और उसे एक खुशहाल और सुरक्षित माहौल देना चाहती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें