रोहित शेट्टी शाहरुख खान
हाल ही में कोमल नाहटा के साथ उनके गेम चेंजर्स पॉडकास्ट पर एक साक्षात्कार में रोहित शेट्टी ने 'दिलवाले' की बॉक्स ऑफिस पर असफलता के बाद शाहरुख खान के साथ मतभेद की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है।' रोहित ने कहा, 'एक सम्मान है हमारे बीच में और दिलवाले के बाद ये हुआ कि तुरंत फिर हमने हमारे खुद की प्रोडक्शन हाउस खोली। हमने फैसला किया कि हम खुद की फिल्म बनाएंगे। अगर नुकसान भी हो तो हमारा हो, जबकि नुकसान नहीं हुआ।
इंडस्ट्री में रोहित शेट्टी की दोस्ती
इसी बातचीत में रोहित ने इंडस्ट्री में अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की और अजय देवगन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ अपने करीबी रिश्ते का खुलासा किया। उन्होंने अजय को प्यार से अपना बड़ा भाई बताया। दीपिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने सिंघम का आखिरी शेड्यूल फिर से शूट किया था, जब वह चार महीने की गर्भवती थीं।