फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर सुनिए सोनू द्वारा गाए गए 5 बेहतरीन नगमें

Tue, 30 Jul 2013 02:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
90 के दशक से लेकर अभी तक की फिल्मों में सक्रिय गायक सोनू निगम का आज जन्मदिन है। सोनू आज से 40 बरस के हो गए हैं। लगभग दो दशक तक सोनू निगम ने अलग-अलग तरह के गीतों को अपनी आवाज दी। फिर वे गीत चाहे तेज रफ्तार वाले डांस नंबर हों या फिर सूफीयाना स्टाईल में गाए जाने वाले गीत। सोनू निगम के जन्मदिन पर सुनिए उनके द्वारा गाए गए पांच बेहतरीन नग्में।
विज्ञापन


"संदेशे आते हैं"

'बार्डर' फिल्म का यह गीत बहुत लोकप्रिय हुआ। सोनू निगम द्वारा गाए गए इस गाने को संगीत अन्नू मलिक ने दिखाया था। लगभग आठ मिनट लंबे इस गाने को फिल्म के सभी कलाकारों पर फिल्माया गया।



"सूरज हुआ मद्घम"

'कभी खुशी कभी गम' का यह गाना अलग स्टाईल का गाना है। धीमी गति के इस गाने को शाहरुख और काजोल पर बहुत ही खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। गाने के बोल समीर ने लिखे हैं और संगीत जतिन ललित का है।
विज्ञापन




"मेरी जिंदगी में आए हो"

'अरमान' फिल्म के इस गाने को अनिल कपूर और ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को संगीत शंकर एहसान लॉय ने दिया है।



"पहली पहली बार बलिए"

'संघर्ष' फिल्म के इस गाने को अक्षय कुमार और प्रीती जिंटा पर फिल्माया गया है। जतिन ललित ने संगीत दिया है और गाने में श्रद्घा पंडित ने फीमेल वाइस दी है।




"मेरे हाथ में तेरा हाथ हो"

फना फिल्म के इस गाने को सोनू निगम ने सुनिधि चौहान ने मिलकर गाया है। गाने की खासियत यह है कि इसमें एक-दो जगह आमिर और काजोल की भी आवज है। गाने को संगीत सलीम मर्चेंट और जतिन ललित ने दिया है।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें