फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: बंगलूरू या मुंबई, कौन सा शहर अजीज? दीपिका ने दिया सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल का जवाब

Wed, 09 Apr 2025 11:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Deepika Padukone Opens Up About Her Hometown: दीपिका पादुकोण की जिंदगी का एक हिस्सा बंगलूरू में बीता। फिर वे हीरोइन बनने मायानगरी चली आईं। बंगलूरू अब भी कितना प्यारा है, उन्होंने इस बारे में बात की है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की परवरिश बंगलूरू में हुई। अभिनय की दुनिया में नाम कमाने वे मुंबई आईं। अक्सर उनसे पूछा जाता है कि मुंबई और बंगलूरू में से कौन सा शहर दिल के करीब है? अभिनेत्री हाल ही में इस सवाल का जवाब देती दिखी हैं।

विज्ञापन

'मुंबई आने के लिए चाहिए विल पावर'
दीपिका पादुकोण ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'एक सवाल जो मुझसे अक्सर पूछा जाता है..., बेंगलुरु या मुंबई'?' वीडियो में दीपिका से पूछा जा रहा है, 'क्या आप मुंबई में घर को मिस करती हैं?' इस पर दीपिका कहती हैं, 'मैं मिस करती हूं, लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि मैं मुंबई में हूं। कोई और नहीं है, क्योंकि उसके लिए एक अलग तरह की इच्छाशक्ति चाहिए'।

'बंगलूरू में बचपन बीता और मुंबई अब घर है'
दीपिका आगे कहती हैं, 'मैं जब भी बंगलूरू वापस आती हूं तो यहां एकदम घर वाला अहसास होता है। यहां मैंने जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बिताया है। मैं यहां पली-बढ़ी। मेरे दोस्त यहां हैं। पढ़ाई यहां से हुई। मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज, सबकुछ यहीं रहा। यहां के अनुभव अलग रहे हैं। लेकिन, मुंबई ऐसी जगह है, जहां प्रोफेशनली मेरी लाइफ शुरू हुई। और अब घर भी यहां है'। 

विज्ञापन

'किसी एक शहर को चुन पाना मुश्किल'
दीपिका ने आगे कहा, 'मुंबई की एनर्जी बहुत अलग किस्म की है। ऐसे में एक को छोड़कर दूसरे शहर को चुन पाना बहुत ही मुश्किल है। मुझे लगता है कि दोनों शहरों ने मेरी जिंदगी के 39 वर्षों पर गहरा असर छोड़ा है'। अभिनेत्री के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बंगलूरू ने आपको प्यारा सा परिवार दिया। लेकिन, मुंबई ने इसे विस्तार दिया। यहां आपको रणवीर मिले। बेबी दुआ आईं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें