कैलाश खेर
जादुई आवाज के धनी कैलाश खेर भी इस तरह के हमले का शिकार हो चुके हैं। कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर पर हमला किया गया था। एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर पर बोतल फेंकी गईं। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए और उनपर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया था।
गुरु रंधावा
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी इस तरह की घटना का सामना कर चुके हैं। घटना 2019 की है, उस समय गुरु कनाडा में अलग-अलग जगहों पर अपने शोज कर रहे थे। इस दौरान वैंकवूर में कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद उन पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया था। घटना के बाद सिंगर की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। तस्वीर में सिंगर के माथे पर चोट के साफतौर पर नजर आ रहे थे।
आदित्य नारायण
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आदित्य को उनकी एंकरिंग और गायकी के लिए लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वह भी पब्लिक प्लेस में हमले का शिकार हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य की बात से नाराज होकर एक लड़की ने पब में उन्हें थप्पड़ मार दिया था। बता दें कि आदित्य अब तक कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं।