फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1980 में शुरू हुआ सिक्स पैक एब्स का ट्रेंड, जॉन-ऋतिक-सलमान से पहले किस बॉलीवुड अभिनेता ने की थी इसकी शुरुआत

Sun, 15 Mar 2026 06:48 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Trend: सलमान खान, जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन से पहले किस अभिनेता ने 1980 के दशक में बॉलीवुड में सिक्स-पैक एब्स का चलन शुरू किया था। देखें इस लिस्ट में कौन अभिनेता हैं शामिल
विज्ञापन
सिक्स-पैक एब्स का ट्रेंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में सिक्स-पैक एब्स का ट्रेंड आज बहुत आम हो गया है। हीरो फिल्म में शर्ट उतारकर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हैं और फैंस उनकी बॉडी को देखकर इंस्पायर होते हैं। लेकिन सवाल यह है कि इस ट्रेंड को सबसे पहले किस अभिनेता ने शुरू किया था?

विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह ने शुरू किया ट्रेंड
सचाई यह है कि बॉलीवुड में सिक्स-पैक एब्स को लीड एक्टर के तौर पर सबसे पहले दिखाने का श्रेय नसीरुद्दीन शाह को जाता है। 1987 में आई फिल्म 'जलवा' में नसीरुद्दीन ने एक CID ऑफिसर का रोल किया था। इस रोल के लिए उन्होंने अपनी बॉडी को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म किया और स्क्रीन पर सिक्स-पैक एब्स दिखाए। उस समय यह बहुत नई और हैरान करने वाली बात थी, क्योंकि पहले ज्यादातर हीरो मजबूत बॉडी तो रखते थे, लेकिन साफ-साफ छह पैक एब्स वाला लुक लीड एक्टर्स में नहीं दिखता था।

दारा सिंह और धर्मेंद्र
दारा सिंह और धर्मेंद्र जैसे एक्टर्स को बहुत मजबूत और मस्कुलर बॉडी के लिए जाना जाता था। दारा सिंह को 'बॉलीवुड का ओरिजिनल सिक्स-पैक हीरो' भी कहा जाता है, क्योंकि वह पहलवान थे और उनकी बॉडी बहुत पावरफुल थी। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें 8-पैक तक बताया जाता है। लेकिन उनका लुक ज्यादा सिंपल था।

सलमान खान की वजह से ट्रेंड हुआ पापुलर
सलमान खान ने 90 के दशक में फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के गाने 'ओ ओ जाने जाना' सॉन्ग में शर्टलेस होकर सिक्स-पैक दिखाए। जिसके बाद से फैंस और सेलेब्स के बीच सिक्स पैक एब्स का ट्रेंड ज्यादा पॉपुलर हो गया। आज सलमान की वजह से लाखों फैंस जिम जाने लगे, ताकि वह उनकी तरह बॉडी बना सकें। 
विज्ञापन

ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम
ऋतिक रोशन ने इस ट्रेंड को फिल्म 'कहो ना प्यार है' से इसे और ज्यादा ग्लैमरस बनाया। वहीं जॉन अब्राहम को भी सिक्स-पैक का किंग कहा जाता है, खासकर 'दोस्ताना' और 'फोर्स' जैसी फिल्मों में उनका सिक्स पैक एब लुक फैंस को बेहद पसंद आया। इस लिस्ट में और भी कई अभिनेता शुमार हो चुके हैं, जिनमें रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और भी कई नामी स्टार्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने देवर आनंद के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, विजय देवरकोंडा ने छोटे भाई पर लुटाया प्यार...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें