फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में पति राघव चड्ढा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं परिणीति चोपड़ा, शेयर की छुट्टियों की तस्वीरें

Sun, 15 Mar 2026 06:18 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti-Raghav Vacation Photos: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साथ में थाईलैंड वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें चाइनाटाउन से लेकर फूड वॉक और एक प्यारी सी बीच वेडिंग की तस्वीरें शामिल हैं।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और राघव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने पति राघव चड्ढा और फैमिली के साथ थाइलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। आज कपल ने वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

परिणीति का पोस्ट
आज 15 मार्च को राघव ने कुछ खूबसूरत फोटो पोस्ट किए हैं। इस ट्रिप में राघव की मां अलका चड्ढा भी उनके साथ दिखाई दीं। परिणीति ने चाइनाटाउन की चमकीली लाल लालटेनों वाली सड़कों, रंग-बिरंगे बोर्डों, स्वादिष्ट खाने की दुकानों, कॉफी और भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने मजाक में कैप्शन लिखा, 'मैंगो स्टिकी राइस वाली जगह पर हूं, लेकिन उसकी एक भी फोटो नहीं ली। चाइनाटाउन में थोड़ा आराम किया, फिर एक शानदार फैमिली वेडिंग अटेंड की। डबल जीत।'

राघव चड्ढा का पोस्ट
राघव चड्ढा ने भी फोटो शेयर करते हुए मजाक ने लिखा, 'परिणीति ने पहले फोटो शेयर किए थे। मेरे फोन में बेहतर फोटो थे, इसलिए अब ये दूसरी तस्वीरें।' इन तस्वीरों में चाइनाटाउन की व्यस्त सड़कें, लाल लालटेनें और खूबसूरत गेट की शानदार तस्वीरें दिख रही हैं।



यह भी पढ़ें: गजराज राव ने की कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की तारीफ, शेयर किया पोस्ट; लिखा- 'वह हर किरदार को...'
विज्ञापन

राघव और परिणीति की तस्वीरें
इन तस्वीरों में रंग-बिरंगे नियॉन साइन, नूडल सूप वाली दुकान, सजा हुआ टुक-टुक ऑटो रिक्शा। परिणीति, राघव और उनकी मां एक बड़े गुलाबी हाथी की मूर्ति के पास पोज देते हुए। कैफे और बार में रोमांटिक पल, ताजे फल, नारियल आइसक्रीम और मिठाई। थाई डांस का मजा लेते हुए रेस्तरां में परिणीति और राघव। शादी का समुद्र तट वाला शांत नजारा। नीला समुद्र, ताड़ के पेड़, फूलों से सजा मंडप। शादी की तस्वीर में राघव काले बंदगले और पगड़ी में हैंडस दिख रहे हैं, जबकि परिणीति पीच-मैरून कुर्ते में बहुत खूबसूरत दिखीं। यह ट्रिप उनके लिए खाने, घूमने और परिवार के साथ समय बिताने की यादगार छुट्टी रही।

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने देवर आनंद के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, विजय देवरकोंडा ने छोटे भाई पर लुटाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें