फिल्म 'पराठे वाली गली' और 'थोड़ा लुफ्त थोड़ा प्यार' से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत करने वाले सचिन गुप्ता की अपकमिंग फिल्म 'पाखी' काफी चर्चा में है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक और निर्देशक सचिन गुप्ता की यह फिल्म बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित फिल्म है।
इस फिल्म में अनामिका शुक्ला, सुमित कांत कॉल, अनमोल गोस्वामी और पल्लवी दास मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 10 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर निर्देशक सुमित गुप्ता ने कई खुलासे किए हैं।
गुरुवार को मीडिया से बाद करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने से पहले उन्होंने बाल तस्करी से जुड़ी काफी चीजों पर रिसर्च की, ताकि बाल तस्करी से जुड़े गंभीर मुद्दे को परदे पर अच्छे से दिखाया जा सके।