फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2: फिल्म की रिलीज से पहले लोगों में यश को लेकर बढ़ी दीवानगी, 20 हजार से ज्यादा किताबों के जरिए बनाई तस्वीर

Tue, 12 Apr 2022 02:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक में यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने पहले फैन्स ने किताबों की मदद से अभिनेता की तस्वीर बनाई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
यश की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' कल यानि 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसमें यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं। रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही फैंस रॉकी भाई (यश) पर अलग-अलग तरीके से प्यार लुटा रहे हैं। कन्नड़ फिल्म सुपरस्टार यश का जादू  हाई लेवल पर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यश के फैंस किताबों की मदद से उनकी तस्वीर बनाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


किताबों की मदद से बनाई तस्वीर
कर्नाटक में फैंस ने यश की सबसे बड़ी तस्वीर बनाने का दावा किया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो तस्वीर बनाने के लिए किताबें इकट्ठा की जा रही हैं। जिसके बाद 26,650 वर्ग फीट में फैले गार्डन में यश की 130X190 फीट की मोजैक तस्वीर तैयार की गई है। ये फोटो लगभग 20,700 किताबों की मदद से बनाई गई है। इतनी बड़ी तस्वीर बनाने के लिए विश्व रिकॉर्ड का भी दावा किया जा रहा है। जमीन में बनी तस्वीर को ड्रोन से कैप्चर किया गया है।



कर्नाटक में देखने को मिला क्रेज
आंध्र प्रदेश में तो यश के फैंस की अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। यहां फैंस ने थियेटर के बाहर लगे यश की तस्वीर को दूध से नहलाना शुरू कर दिया था। यश की फिल्म को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज है कि एक कंपनी ने तो केजीएफ 2 की रिलीज के दिन सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी है। हालांकि दक्षिण भारत में अपने सुपरस्टार के लिए फैंस में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता रहता है।  
विज्ञापन


हो रही एडवांस बुकिंग
यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के रिलीज होने से पहले ही बंपर एडवांस बुकिंग हो रही है। यश की फिल्म के लिए लोगों में इस कदर पागलपन है कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ‘आरआरआर’ हिंदी को पीछे छोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग को लेकर महाराष्ट्र के कई शहरों में इस फिल्म के शो सुबह छह बजे शुरू होने जा रहे हैं। सूचना ये भी है कि दिल्ली और मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में इसकी टिकट दरें दो हजार रुपये प्रति टिकट तक जा पहुंची हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें