फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर ने समझाया मर्यादा पुरुषोत्तम का अर्थ, ‘रामायण’ की झलक सामने आने से पहले बताया क्या हैं राम?

Tue, 31 Mar 2026 08:27 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor Plays Rama: ‘रामायण’ से राम के किरदार में रणबीर कपूर के लुक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस लुक की पहली झलक सामने आने से पहले, रणबीर ने अपने किरदार और भगवान राम के बारे में बात की। जानिए राम और मर्यादा पुरुषोत्तम को लेकर रणबीर ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘रामायण’ की हर एक अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि जबसे मेकर्स ने फिल्म से 2 अप्रैल को राम का लुक रिवील करने की घोषणा की है, तबसे फैंस बेसब्री से 2 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं। अब इससे पहले रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ लॉस एंजिल्स पहुंचे।

विज्ञापन


यहां एक चुनिंदा आईमैक्स स्क्रीनिंग में ‘रामायण’ की फिल्म की एक झलक दिखाई गई। इन्हें देखकर फैंस 2 अप्रैल को दिखाए जाने वाली राम की झलक और उस टीजर के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं। इस दौरान तीनों ने बात भी की और सवालों के जवाब भी दिए। रणबीर कपूर ने फिल्म में अपने किरदार और मर्यादा पुरुषोत्तम का अर्थ भी समझाया।

रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर ने समझाया क्या हैं राम?
लॉस एंजिल्स में हुए इस इवेंट में रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने एक सवाल-जवाब सेशन में भाग लिया। यहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म, अपने किरदारों और अन्य विषयों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

कार्यक्रम से सामने आए एक वीडियो में, रणबीर कपूर भगवान राम के अपने किरदार के बारे में अपने विचार साझा कर रहे हैं। इस दौरान रणबीर ने भगवान राम को केवल एक पौराणिक कैरेक्टर या चेतना के रक्षक के रूप में ही नहीं, बल्कि विदेशी दर्शकों को मर्यादा पुरुषोत्तम शब्द से भी परिचित कराया, जिसका अर्थ है आदर्श पुरुष।

रणबीर ने कहा, ‘राम सदियों से और उसके बाद भी दुनिया भर के अरबों लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं। वो हमें विपत्तियों के संदर्भ में मानवीय भावना का ज्ञान कराते हैं। वो करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका अर्थ है आदर्श पुरुष।’

सोशल मीडिया पर वायरल हैं फोटो-वीडियोज
लॉस एंजिल्स में हुए इस इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें कुछ में जहां इवेंट के दौरान रणबीर, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा बात करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कई फोटोज में फैंस ने फिल्म के पोस्टर के साथ तस्वीर क्लिक कराते हुए फिल्म में दिखाई गई झलक की भी प्रशंसा की है।





सेंसर से मिली मंजूरी
2 अप्रैल को दिखाए जाने वाली फिल्म की झलक को सेंसर बोर्ड से भी मंजूरी मिल गई है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म से राम की झलक 2 अप्रैल को सामने आएगी। अब सीबीएफसी से मंजूरी मिलने वाले एक सर्टिफिकेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दिख रहा है कि 'राम' शीर्षक वाली पहली झलक को 2 मिनट 38 सेकंड की अवधि के साथ प्रमाणित किया गया है। इसे यू कैटेगरी के साथ पास किया गया है।

विज्ञापन

रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। इसे काफी भव्य स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे।

जबकि सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश, हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे जैसे कलाकार नजर आएंगे। 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल यानी दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें