फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमजा और मेजर इकबाल का ‘ब्रोमांस’ देख खुश हुए फैंस, अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2’ की BTS तस्वीरें

Mon, 30 Mar 2026 11:52 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर इन दिनों फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म के सेट से सामने आई कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरों ने सबका ध्यान खींच लिया है।

विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट फिर से सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म के एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक वीडियो शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। 

ऑफ-स्क्रीन तस्वीरें देख खुश हुए फैंस

विज्ञापन

इन तस्वीरों में फिल्म के किरदार हमजा और मेजर इकबाल के बीच की बॉन्डिंग यानी ‘ब्रोमांस’ साफ नजर आ रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आमतौर पर फिल्म में दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिलती है, लेकिन इन ऑफ-स्क्रीन तस्वीरों में उनकी अलग ही केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

तस्वीरों में दोनों एक्टर्स मस्ती करते, हंसते और एक-दूसरे के साथ आराम से समय बिताते नजर आ रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि भले ही फिल्म में उनके किरदार आमने-सामने हों, लेकिन असल जिंदगी में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है।


फैंस इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और इस हमजा और मेजर इकबाल के बीच ब्रोमांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं। अर्जुन रामपाल ने पाकिस्तान के मेजर इकबाल का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।

'धुरंधर 2' का भारत में टोटल कलेक्शन 862.08 करोड़ रुपये का हो चुका है, वहीं इसने वर्ल्डवाइड 1,353.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें