फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सतलुज’ से पहले विवादों में फंसे ये 4 OTT शो और फिल्में, बड़े एक्टर्स की फिल्मों के नाम भी शामिल; देखें लिस्ट

Mon, 06 Jul 2026 10:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जानिए इस फिल्म से पहले उन शो के बारे में जो विवादों में रह चुके हैं। 

विज्ञापन
सतलुज फिल्म रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म को बिना किसी प्रमोशन के अचानक 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज किया गया था। लेकिन 5 जुलाई को फिल्म को बिना किसी साफ वजह के प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। 

यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय ओटीटी शो या फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा हो। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रोजेक्ट्स के बारे में:

विज्ञापन

तांडव सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

‘तांडव’
सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और सुनील ग्रोवर की इस पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज पर एक सीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप था कि इसमें भगवान शिव का मजाक उड़ाया गया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट की मांग उठी और कई एफआईआर दर्ज हुईं। बाद में मेकर्स ने माफी मांगी और उस सीन को हटा दिया। यह सीरीज आज भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

'आईसी 814 : द कंधार हाईजैक' - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma

‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’
विजय वर्मा और पत्रलेखा की इस सीरीज पर भी विवाद हुआ था। इसमें दो किरदारों के नाम हिंदू देवताओं के नाम पर रखे गए थे- भोला और शंकर। यह कहानी इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के हाईजैक पर आधारित थी।

इस मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से जवाब मांगा था। बाद में प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह शो में डिस्क्लेमर जोड़ेगा, जिसमें असली और कोड नेम्स की जानकारी दी जाएगी।

'घूसखोर पंडित' - फोटो : अमर उजाला

‘घूसखोर पंडित’
मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का टाइटल ही विवाद का कारण बन गया। जैसे ही इसका प्रमोशन सामने आया, ब्राह्मण समुदाय ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि ‘पंडित’ शब्द को घूसखोरी से जोड़ना गलत है। इसके बाद मेकर्स ने माफी मांगी और फिल्म का नाम बदलने के साथ-साथ सभी प्रमोशनल मटेरियल हटा दिया।

ये भी पढ़ें- Alpha Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'अल्फा'? रविवार को धांसू कमाई के बाद चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

विज्ञापन

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड - फोटो : इंस्टाग्राम-@netflix_in
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’
आर्यन खान के इस प्रोजेक्ट को लेकर भी विवाद हुआ। रिलीज के बाद पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े ने मानहानि का केस दर्ज किया। उनका आरोप था कि सीरीज में एक किरदार को उनके जैसा दिखाया गया है। इसके अलावा एक सीन में रणबीर कपूर के ई-सिगरेट इस्तेमाल करने पर भी शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें