बॉलीवुड के धाकड़ मैन यानी सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' को लेकर चर्चा में है। इस बीच उनकी लंबे समय से ठंडे बस्ती में पड़ी फिल्म 'भैयाजी सुपरस्टार' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। गौरतलब है कि सनी की यह फिल्म कई साल से रिलीज के लिए रुकी हुई थी, लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक जारी करके फिल्म तो हरी झंडी दे दी है।
'भैयाजी सुपरस्टार' के फर्स्ट लुक के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। यह फिल्म इस साल दशहरा यानी 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। बात करें फिल्म के फर्स्ट लुक यानी पोस्टर की तो इसमें सनी देओल दोनों हाथ में बंदूक लेकर नजर आ रहे हैं।
वहीं उनके बराबर में श्रेयस तलपड़े और अरशद वारसी भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और अमीषा पटेल भी नजर आ रही हैं।
फिल्म 'भैयाजी सुपरस्टार' में ब्रिजेन्द्र काला, जयदीप अहलावत, मुकुल देव, पंकज त्रिपाठी और पकंज झा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। बात करें फिल्म की कहानी की तो इस फिल्म में सनी देओल ने एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका अदा की है जिसे अभिनेता बनने का सपना देखता है। फिल्म में सनी देओल डबल रोल में दिखेंगे तो वहीं प्रीटी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।