विराट कोहली, बेयर ग्रिल्स
- फोटो : social media
बेयर ग्रिल्स ने प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का एक एपिसोड शूट करने के लिए अपनी इच्छा जताई है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली के साथ बातचीत शुरू कर दी है। बेयर ग्रिल्स ने मीडिया संस्थान को बताया कि इस एडवेंचरस यात्रा के लिए प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली की मेजबानी करने के लिए वास्तव में मैं उत्साहित हूं। ग्रिल्स ने कहा, 'मैं अपनी फिंगर्स क्रॉस्ड रख रहा हूं। बहुत कुछ हो रहा है। हम अभी योजना पर काम कर रहे हैं। हमने अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।'
695: फिल्म '695' को मिला राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव का समर्थन, निर्माताओं के लिए साबित हुए संजीवनी
प्रियंका चोपड़ा,बेयर ग्रिल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बेयर ग्रिल्स ने आगे कहा, 'विराट कोहली के साथ प्रियंका हमारे अगले शो के लिए नंबर वन सेलिब्रिटी हैं। ये दोनों ही ऐसी प्रेरणादायी शख्सियत हैं, जिन्हें दुनिया भर में प्यार किया जाता है। इसलिए, उनकी कहानियों को सुनना और उनकी यात्रा और उनके जीवन को जानना मेरे और सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी।'
वॉर जोन: बेयर ग्रिल्स मीट प्रेसिडेंट जेलेंस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ वर्षों में, बेयर ग्रिल्स ने भारत की कई बार यात्रा की हैं। उन्होंने कोलकाता और दार्जिलिंग जैसे कुछ शहरों का दौरा किया। आखिरी बार उन्हें 'वॉर जोन: बेयर ग्रिल्स मीट्य प्रेसिडेंट जेलेंस्की' में देखा गया था। इस शो में उन्होंने स्वीकार किया था कि 'भारत उनके दिल के करीब है।' बेयर ग्रिल्स पहले रियलिटी शो, 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में विक्की कौशल के साथ नजर आए थे। इसके अलावा वह अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य लोगों के साथ भी शूटिंग कर चुके हैं।
Amitabh Bachchan: हर इतवार नंगे पैर फैंस का अभिवादन क्यों करते हैं बिग बी? खुद बताई वजह