फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: किस निर्देशक को पसंद करते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- कोरियोग्राफी में वह बहुत मुश्किल हैं

Sun, 09 Mar 2025 06:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों 'बी हैप्पी' के लिए अपनी कमर कस रहे हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह बतौर निर्देशक किसे पसंद करते हैं और क्यों। 
 
विज्ञापन
बतौर निर्देशक किसे पसंद करते हैं अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@bachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'बी हैप्पी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने एक बॉलीवुड निर्देशक की जमकर तारीफ की और बताया कि वह एक कोरियोग्राफर नहीं बल्कि बतौर निर्देशक के तौर पर उन्हें चुनना पसंद करेंगे।
विज्ञापन

रेमो डिसूजा के बारे में अभिषेक बच्चन की राय
अभिषेक बच्चन अपनी आगामी फिल्म 'बी हैप्पी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अभिषेक अपनी बेटी (इनायत वर्मा द्वारा अभिनीत) के सिंगल पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 मार्च, 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषेक ने रेमो के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि वह रेमो को एक कोरियोग्राफर के रूप में नहीं बल्कि एक निर्देशक के रूप में चुनेंगे।

कैसे रहा रेमो के साथ काम करने का एक्सपीरियंस
अभिषेक बच्चन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें फिल्म निर्माता के तौर पर रेमो डिसूजा पसंद हैं, क्योंकि कोरियोग्राफर के तौर पर वह बहुत मुश्किल काम करते हैं। अभिषेक ने कहा, "एक कोरियोग्राफर के तौर पर वह बहुत मुश्किल हैं क्योंकि वह बहुत कठनाई वाले स्टेप्स करते हैं और साथ ही लंबे शॉट लेते हैं। हालांकि इस फिल्म में ऐसा नहीं है, शुक्र है। लेकिन एक निर्देशक के तौर पर वह कमाल के हैं।''
विज्ञापन

बी हैप्पी की कहानी
रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित, बी हैप्पी शिव की कहानी है, जो अपनी बेटी का पालन-पोषण अकेले करता है और साथ बी अपनी बेटी के हर सपने को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करता है। फिल्म में अभिषेक के अलावा जॉनी लीवर, नोरा फतेही, नासर और हरलीन सेठी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें