होली पर जमेगा रंग
दर्शक काफी वक्त से फिल्म 'वनवास' की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। आखिर उनका इंतजार पूरा हो गया है। अनिल शर्मा ने दर्शकों को होली का तोहफा दिया है। यह फिल्म होली के अवसर पर शुक्रवार 14 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखी जा सकेगी।
पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है फिल्म
आज रविवार को जी5 के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'जो पराये भी ना करें, अगर वो अपने कर जाएं तो अपने से बड़ा पराया कौन?' फिल्म 'वनवास' का प्रीमियर 14 मार्च को जी5 पर होगा। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं। मालूम हो कि उत्कर्ष निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे हैं, जिन्हें 'गदर 2' में देखा गया। वहीं, 'गदर: एक प्रेम कथा' में वे बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। उनके अलावा सिमरत कौर और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी हैं।
क्या ओटीटी पर मिलेगा भरपूर प्यार?
फिल्म 'वनवास' को बड़ी खूबसूरती से बनाया गया है। क्रिटिक्स से इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म 'पुष्पा 2' के सामने यह दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। उम्मीद है कि ओटीटी पर फिल्म का दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।