प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग अब केवल भारत तक ही सीमित नहीं रही है। 'बेवॉच' और 'क्वांटिको' में काम कर उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना दिया है। उनके फैंस भी उनके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
हाल ही में न्यूयॉर्क में उनके एक फैन ने प्रियंका का एक टैटू बनवाया है। उन्होंने अपने हाथ पर प्रियंका को स्टैचू ऑफ लिबर्टी के अंदाज में बनावाया है। ये टैटू वहां के जाने-माने टैटू आर्टिस्ट एनटोल ने बनाया है। इस टैटू की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आप भी देखिए ये टैटू-
Liberty @priyankachopra for Jas, thanks brother #bangbangnyc 🗽
A post shared by TOLE (@anatolenyc) on May 26, 2017 at 11:35am PDT