फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के रोल में दिखेंगे अनुपम खेर

Tue, 06 Jun 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अनुपम खेर
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का पहला लुक आज सामने आएगा।
विज्ञापन


'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' किताब साल 2014 में आई थी। इसे साल 2004 से 2008 तक उनके मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू ने लिखा है। फिल्म अगले साल दिसंबर में 2019 के आम चुनाव से ठीक पहले रिलीज हो सकती है। अनुपम खेर ने इकोनॉमिक टाइम्स से कहा, 'ऐसे रोल करना काफी चैलेंजिंग होता है क्योंकि आपकी तुलना होती है। मेरी पहली फिल्म 'सारांश' से ही मैंने चुनौतियों को स्वीकारा है इसलिए मैं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का किरदार निभाने के लिए तैयार हूं।'

फिल्म को सुनील बोरहा प्रोड्यूस कर रहे हैं जो इससे पहले 'गैंग्स ऑफ वासेपूर' और 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा होगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक हंसल मेहता ने फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है। इसे निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे डायरेक्ट करेंगे जो इस फिल्म के साथ अपने निर्देशन करियर का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें