लिखी जा चुकी है 'किक 2'
पिंकविला से बात करते हुए साजिद ने कहा, “मैंने किक के साथ खुद को एक निर्देशक के रूप में लॉन्च किया और यह मेरा पसंदीदा आईपी है। जैसे ही मैं किक के बारे में बोलता हूं, मुझे इंडस्ट्री से मैसेज मिलने लगते हैं और यहां तक कि डिजिटल दुनिया भी सवालों से भर जाती है कि किक 2 कब शुरू होगी। अब, मैं वादा करता हूं कि किक का विस्तार होगा। विषय कागज पर है, यह पूरी तरह से लिखा हुआ है, लेकिन इसमें समय लगता है। हमें इसकी रिलीज के लिए बड़े स्केल और बेहतर समय की जरूरत है। किक बनाने के लिए हमें सिनेमा की खपत को वापस फैशन में लाना होगा। एक बार जब हम सामान्य स्थिति में आ जाएंगे तो मैं किक 2 को फ्लोर पर ले जाने के लिए तैयार हो जाऊंगा।''
Hema Malini: क्या इस वजह से धर्मेंद्र नहीं देखना चाहते थे 'बागबान', वर्षों बाद हेमा मालिनी ने किया खुलासा
सलमान भी सुन चुके हैं कहानी
उन्होंने कहा, "सलमान ने भी इसे सुना है और अब मुझे वापस आने के लिए दर्शकों के उत्साह की जरूरत है और फिर हम उसके अनुसार किक 2 की योजना बना सकते हैं।" बता दें कि किक में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, रणदीप हुडा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थींं। गौरतलब है कि साजिद इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म 'बवाल' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म 21 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।
Nitesh Tiwari: 'रामायण' बनाने जा रहे नितेश तिवारी का बड़ा दावा, बोले- फिल्म से किसी की भावनाएं नहीं होंगी आहत