फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ulajh: 'बवाल' के बाद अब 'उलझ' में दिखेंगी जान्हवी कपूर, शूटिंग खत्म होने पर सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट

Sun, 10 Sep 2023 11:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ने उन पर विश्वास करने के लिए अपने निर्देशक सुधांशु सरिया को धन्यवाद दिया। साथ ही, उन्होंने फिल्म के बाकी के कलाकारों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर को आखिरी बार नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए अभिनेत्री को खूब तारीफें मिली थीं। इसके बाद वह जल्द ही 'उलझ' नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इसमें वह बिल्कुल नए अवतार में दिखने वाली हैं। अभिनेत्री इसके लिए काफी उत्साहित हैं, क्योंकि उन्होंने हमेशा कहा है कि वह ऐसी भूमिकाएं करना चाहती हैं, जहां लोगों को उनकी काबिलियत देखने को मिले जो उनके ग्लैमर अवतार से परे हो।

विज्ञापन

Shobita Dhulipala: 'डॉन 3' में रोमा बनना चाहती हैं शोभिता, रणवीर की 'जंगली बिल्ली' बनने के लिए देंगी ऑडिशन?

जान्हवी ने साझा किया भावुक नोट
'उलझ' में सचिन खेडेकर, मियांग चांग, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यूज भी हैं। हाल ही में जान्हवी ने कुछ तस्वीरें साझा कीं और घोषणा की कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा। साथ ही, अभिनेत्री ने बताया कि इससे उन्होंने क्या सीखा। उन्होंने कहा, "यह खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी उस दुनिया के सपने में हूं, जिन्हें हमने बनाने की कोशिश की थी। प्रत्येक फिल्म एक सबक रही है और इसकी कहानी की गहराई संयोग से मेरे जीवन में होने वाली चीजों के साथ जुड़ी हुई है। मेरे लिए सबसे बड़ी सीख यह रही है कि आप जो करते हैं उससे प्यार करें, पहचानें कि क्या आप इसे सही कारणों से कर रहे हैं, बोझ और बाहरी दबावों और विचारों को जाने दें। अपने आप को तब तक अपनी गति से चलने दें, जब तक आपको विश्वास है कि आप सही जगह जा रहे हैं।"
विज्ञापन

निर्देशक को खास अंदाज में कहा शुक्रिया
अभिनेत्री ने उन पर विश्वास करने के लिए अपने निर्देशक सुधांशु सरिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "आपने मुझे खुद पर इस तरह से विश्वास दिलाया है कि मुझे यह भी नहीं पता था कि मुझे इसकी आवश्यकता है। आपने मुझे सुना और देखा और मुझे ऐसी लड़ाइयां लड़ने के लिए प्रेरित किया, जिनके बारे में मुझे कभी नहीं पता था कि मुझे इसमें हिस्सा लेने का अधिकार है। आपको प्रत्येक बाधा के सामने मुस्कुराते हुए देखना और प्रत्येक चुनौती को उत्साह के साथ स्वीकार करना प्रेरणादायक रहा। आगे इस पोस्ट में उन्होंने श्रेया देव दुबे का और फिल्म के बाकी के कलाकारों का भी आभार जताया।
Jawan: शाहरुख खान की जवान के मुरीद हुए अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें