फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन दर्शकों ने सनी देओल की फिल्म से ज्यादा प्यार इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ पर लुटाया। आज इन फिल्मों की कमाई कितनी रही। जानिए, ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ का 8वें दिन का कलेक्शन?
फिल्म ‘बंटवारा 1947’
- फोटो : सोशल मीडिया
8वें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया?
सैकनिल्क के मुताबिक 8वें फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने 34 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है।
जबकि सनी देओल की फिल्म ने 7वें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 33.94 करोड़ रुपये हो चुका है। कलेक्शन से साफ पता चलता है कि दर्शकों काे यह फिल्म पसंद नहीं आई।
सनी देओल की इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल जैसे कलाकार नजर आए।
फिल्म ‘आवारापन 2’
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या 100 करोड़ पार हुई ‘आवारापन 2’?
फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन 2.31 करोड़ रुपये कमाए हैं।
7वें दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था।
इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 115.81 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अभिनेता के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी है।
रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी'
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या नई फिल्में दे सकीं टक्कर?
रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में दक्षिण भारत में ‘आवारापन 2’ और फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के लिए कलेक्शन कर राह मुश्किल हुई है। फिल्म 'इरुमुडी' ने पहले दिन बाॅक्स ऑफिस पर 8.19 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ ने भी रिलीज के दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म ‘आवारापन’
- फोटो : सोशल मीडिया
क्यों पसंद की जा रही है ‘आवारापन 2’?
यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2' की कहानी की बात की जाए तो इसमें शिवम (इमरान) को दिवंगत प्रेमिका (श्रिया सरन) की कब्र पर एक लावारिस बच्ची मिलती है। वह उसका नाम आलिया रखता है। शिवम उसे अनाथालय में छोड़ देता है। जब वह बैंकॉक में इंसानों की तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस जाती है, तो शिवम जोरावर और नफीसा जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से लड़ने के लिए थाईलैंड जाता है।
फैंस को नई फिल्म की कहानी और गाने पसंद आए हैं।