कौन सी हीरोइन के साथ बनीं यशवर्धन की जोड़ी?
यशवर्धन आहूजा के साथ इस फिल्म में नितांशी गोयल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में सुनीता आहूजा यानी गोविंदा की पत्नी भी नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म 'हीरो की हॉररइन' में जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे कई कलाकार भी दिखाई देंगे।
फिल्म में हॉरर, रोमांस और ह्यूमर का मेल देखने को मिलेगा।
कब रिलीज हाेगी यशवर्धन की फिल्म?
यशवर्धन आहूजा और नितांशी गोयल की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी साझा की है। फिल्म 'हीरो की हॉररइन' 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे शोभा कपूर, एकता कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Govinda-Sunita: क्या सच है सुनीता का दावा? गोविंदा की दूसरी शादी के प्लान पर एक्टर के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी