फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batwara 1947: सनी और प्रीति ने फैंस को थिएटर में दिया सरप्राइज, बॉबी देओल भी आए नजर; ये सितारे भी हुए शामिल

Fri, 14 Aug 2026 10:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Batwara 1947 Team Surprise Fans In theatre: आज आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फैंस को सरप्राइज देने के लिए फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल और बाकी टीम मुंबई के एक थिएटर में पहुंचीं। देखिए, यहां और कौन-कौन नजर आया। 

विज्ञापन
अपने दाेनों बेटों के साथ सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल और प्रीति जिंटा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म आज रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फैंस की प्रतिक्रिया जानने के लिए सनी देओल और फिल्म से जुड़े बाकी सेलेब्स एक थिएटर में पहुंचे। यहां पर फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

सनी देओल दोनों बेटों संग थिएटर पहुंचे 

विज्ञापन

सनी देओल अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह थिएटर में अपने दोनों बेटों के साथ आए। करण देओल ने तो फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ अभिनय भी किया है। 

भाई को सपोर्ट करने के लिए बॉबी देओल भी आए 
सनी देओल के छोटे भाई और अभिनेता बॉबी देओल भी ‘बंटवारा 1947’ देखने थिएटर में आए। वह अपने बड़े भाई को सपोर्ट करने पहुंचे थे। पैपराजी ने बॉबी देओल के खूब फोटो क्लिक किए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'बंटवारा 1947' से जुड़े सेलेब्स थिएटर में फैंस से मिलने पहुंचे - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

प्रीति जिंटा के अलावा ये सेलेब्स भी थिएटर में दिखे 
थिएटर में सनी देओल और बॉबी के अलावा निर्देशक राजकुमार संतोषी, गीतकार जावेद अख्तर, संगीतकार ए. आर रहमान और प्रीति जिंटा भी नजर आईं। सनी ने थिएटर में फैंस से रूबरू होते हुए उनका शुक्रिया अदा किया, फिल्म को ढेर सारा प्यार देने के लिए आभार व्यक्त किया। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें