बात करें 'देखते-देखते' गाने के वीडियो की तो इसमें शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच की नाराजगी को बेहद खूबसूरती से दिखाया है। गाने में यह दोनों एक-दूसरे के जुदा-जुदा से नजर आते हैं। बात करें फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी की तो यह उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म है।
इसकी कहानी शाहिद कपूर का दोस्त पर आधारित है जो फिल्म में बिजली कटौती के चलते आत्महत्या कर लेता है। फिल्म में शाहिद और श्रद्धा कपूर के अलावा यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।