फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ileana D'cruz: इलियाना डिक्रूज ने दिखाई बच्चे के पिता की पहली झलक, एंगेजमेंट रिंग को भी किया फ्लॉन्ट

Fri, 02 Jun 2023 04:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इलियाना डिक्रूज ने अपने होने वाले बच्चे के पिता की पहली झलक दिखाई है। साथ ही इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 
 
विज्ञापन
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने बीते दिन अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा कर हर किसी को हैरान कर दिया। इलियाना बिन ब्याही मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस के एलान के बाद से ही फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर बच्चे का बाप कौन है। ऐसे में अब इलियाना ने बच्चे के पिता की झलक दिखा दी है। इतना ही नहीं उनके साथ डिनर डेट भी एन्जॉय करती नजर आई हैं। 

इलियाना उठा रहीं बेबीमून का लुत्फ

इलियाना डिक्रूज इन दिनों बेबीमून का लुत्फ उठा रही हैं। हालांकि, इस दौरान वह अकेली नहीं हैं। एक्ट्रेस के ताजा पोस्ट को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि वह बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही हैं। शुक्रवार को डीवा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा। वहीं, इसमें एक फोटो ऐसा था जिसमें इलियाना एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। 

विज्ञापन


Kangana Ranaut: कंगना ने खुद को बताया 'बेवकूफ', एयरपोर्ट लुक ट्रेंड को टाटा कहकर फैशन इंडस्ट्री पर साधा निशाना

एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग 

फोटो में इलियाना डिक्रूज को अपने बॉयफ्रेंड का हाथ थामे देखा जा रहा है। पिक्चर को साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है, 'रोमांस को लेकर मेरा विचार स्पष्ट रूप से उन्हें शांति से खाने नहीं दे सकता।' तस्वीर से साफ हो रहा है कि वह बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर पहुंची थीं। वहीं, दोनों के हाथ में एंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है। 

TMKOC: मुनमुन दत्ता पर दिए अपने बयान से पलटीं 'बावरी', मोनिका भदौरिया ने 'बबिता जी' की तारीफों के बांधे पुल

बॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर पहुंची इलियाना

जल्द मां बनने जा रहीं इलियाना डिक्रूज ने फैंस को सूचित किया कि वह बेबीमून पर हैं। एक्ट्रेस ने समुद्र की एक लुभावनी तस्वीर साझा की और इसे बेबीमून के रूप में कैप्शन दिया। इसके बाद उन्होंने एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की जिसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ ड्रिंक एन्जॉय करती देखी जा रही हैं। सीरीज में आखिरी तस्वीर डेजर्ट की है, जिसका एक्ट्रेस मन से लुत्फ उठा रही हैं। पिछले महीने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वाली इलियाना ने हाल ही में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। साथ ही वह फैंस को पोस्ट के जरिए लगातार अपडेट दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें