फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indiana Jones 5: अमेरिका से पहले भारत में होगा 'इंडियाना जोन्स 5' का धमाका, जानें कब देख सकेंगे फिल्म

Fri, 02 Jun 2023 01:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबर है कि यह फिल्म भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक बार फिर मशहूर अभिनेता  हैरिसन फोर्ड आर्कलाजिस्ट के रूप में लौट रहे हैं।
विज्ञापन
इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी फिल्म 'इंडियाना जोन्स' के फैंस विदेश में ही नहीं भारत में भी भरपूर मात्रा में हैं। लुकास फिल्म्स के तहत बनने वाली इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अब यह फिल्म अमेरिका से पहले भारत में रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन


भारत में कब हो रही रिलीज
'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' मशहूर फ्रेंचाइजी की लास्ट किश्त है। जो कि 29 जून को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन खबर है कि यह फिल्म भारत में अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। इस फिल्म में एक बार फिर मशहूर अभिनेता  हैरिसन फोर्ड आर्कलाजिस्ट के रूप में लौट रहे हैं। फिल्म का निर्देशन जेम्स मैंगोल्ड ने किया है। हैरिसन फोर्ड अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं। 
 

इसे भी पढ़ें- Khiladi: 'खिलाड़ी' बनकर ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार प्रदीप पांडे 'चिंटू', इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे आएंगे नजर 
फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' भारत में 29 जून 2023 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि हैरिसन फोर्ड इस फिल्म में 80 साल की उम्र में जबरदस्त तरीके से एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। हैरिसन फोर्ड के साथ फिल्म में फीबे वालर-ब्रिज, एंटोनियो बैंडेरस, जॉन राइस-डेविस, शॉनेट रेनी विल्सन, थॉमस क्रेशमैन, टोबी जोन्स, बॉयड होलब्रुक, ओलिवर रिक्टर, एथन इसिडोर और मैड्स मिकेल सेन भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें