फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Ki Barfi: री-रिलीज की गंगा में एक और फिल्म की डुबकी, फिर सिनेमाघरों में आ रही 'बरेली की बर्फी'

Mon, 13 Jan 2025 02:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bareilly Ki Barfi: साल 2024 से पुरानी फिल्मों के सिनेमाघरों में फिर से दस्तक देने का जो सिलसिला शुरू हुआ तो वह अब तक जारी है। अब 'बरेली की बर्फी' भी फिर थिएटर्स में आ  रही है।
विज्ञापन
बरेली की बर्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'बरेली की बर्फी' साल 2017 में रिलीज हुई थी। अब करीब आठ साल बाद एक बार फिर यह फिल्म सिनेमाघरों का रुख कर रही है। इसे री-रिलीज किया जा रहा है। इसका एलान मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। यह फिल्म कथित प्यार वाले महीने में रिलीज होने जा रही है। आइए तारीख जानते हैं

विज्ञापन

फरवरी के महीने में होगी रिलीज
आज सोमवार 13 जनवरी को निर्देशक अश्विनी तिवारी अय्यर और जंगली पिक्चर्स ने एक साझा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की री-रिलीज की सूचना दी है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा किया है, जिस पर आयुष्मान, राजकुमार राव और कृति सेनन नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। 
 

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
पोस्ट के साथ मेकर्स ने लिखा है, 'इस वैलेंटाइन पर प्यार और दोस्ती का जश्न मनाइए। हमारी बर्फियों से अपनी जिंदगी में मिठास लाइए'! बरेली की बर्फी सिनेमाघरों में फिर आ रही है। इस फिल्म के री-रिलीज होने की जानकारी पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो कभी भी देखी जा सकने वाली फिल्म है, यानी कंफर्ट फिल्म'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को अनगिनत बार देख लिया और थिएटर में भी देखा है। फिर भी थिएटर में इसे एक बार और देखेंगे'।

ये खबर भी पढ़ें:
Meghan Markle: LA की आग के बीच मेघन मार्कल ने बदली अपने शो की रिलीज डेट, स्कोनबर्ग की स्क्रिप्ट हुई खाक
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कैसा था प्रदर्शन?
बॉक्स ऑफिस पर जब यह फिल्म मूल रूप से रिलीज हुई थी तो इसने औसत प्रदर्शन किया था। ओपनिंग डे पर इसने 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 34.55 करोड़ रुपये रहा था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सीमा पहवा, स्वाति सेमवाल जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आए।

यह खबर भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फैन को लगाई फटकार, किंग की बिना इजाजत खींच रहा तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें