फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बरेली की बर्फी' तो निकली फीकी, पहले दिन कलेक्शन ढाई करोड़

Sat, 19 Aug 2017 01:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
बरेली की बर्फ कलेक्शन
विज्ञापन
कल रिलीज हुई अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी 'बरेली की बर्फी' दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन केवल 2.42 करोड़ का बिजनेस किया।
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने उत्तर भारत में अच्छी कमाई की है। इसके साथ ही काजोल की 'वीआईपी 2' भी रिलीज हुई थी लेकिन उसे भी कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस फिल्म में कृति सेनन, राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं।

पढ़ें: 'बरेली की बर्फी' में स्वाद है या नहीं, जानिए इन 11 बातों से

अगर वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई कर जाती है तो तीनों ही एक्टर्स के लिए ये फिल्म साल की पहली हिट फिल्म बन जाएगी। आयुष्मान खुराना की 'मेरी प्यारी बिंदु', राजकुमार राव की 'बहन होगी तेरी' और कृति सेनन की 'राबता' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
विज्ञापन

  #BareillyKiBarfi Fri ₹ 2.42 cr. India biz... Fared better in North India. — taran adarsh (@taran_adarsh) August 19, 2017


फिल्म की कहानी बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन) नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो बरेली में रहती है, ब्रेक डांस करती है और सिगरेट पीती है। इन्हीं कारणों से उसकी शादी में कई अड़चनें आती हैं जिससे उसके मां-बाप काफी परेशान हैं। वहीं राजकुमार और आयुष्मान में बिट्टी का जीवनसाथी बनने की होड़ है। अब आखिर में बिट्टी का दिल कौन चुरा के ले जाएगा, यही है फिल्म का क्लाइमैक्स।

अश्विनी अय्यर तिवारी इससे पहले 'निल बटे सन्नाटा' का निर्देशन कर चुकी हैं। 'निल बटे सन्नाटा' में प्रिंसिपल का रोल अदा कर चुके पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में कृति सेनन के पिता के रोल में हैं। फिल्म वैसे तो इस हफ्ते अकेली बड़ी रिलीज है लेकिन पिछले शुक्रवार आई अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' इसे अभी भी टक्कर दे सकती है। वहीं अगले हफ्ते यानि 25 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिज 'अ जेंटलमैन' फिल्म लेकर आ रहे हैं। तो अगले हफ्ते फिल्म का टिक पाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें