फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WEEK 30: अनुपमा ने फिर से मारी बाजी, टीआरपी की रेस में है नंबर वन, TMKOC ने टॉप 5 में बनाई जगह

Thu, 03 Aug 2023 03:18 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल्स को पसंद करने वाले लोगों की नजर टीआरपी लिस्ट पर भी हमेशा रहती है और बार्क ने 30वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिससे साफ हो गया कि इस बार कौन से टीवी सीरियल ने दर्शकों के बीच राज किया और कौन सा सीरियल टॉप पांच से बाहर हुआ है। 'अनुपमा' सीरियल ने हर बार की तरह पहला स्थान हासिल किया है लेकिन इस बार टीआरपी की लिस्ट में 'अनुपमा' को एक रियलिटी शो टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है, जिस वजह से टीआरपी लिस्ट में उथल-पुथल देखने को मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो अनुपमा के लिए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इसे तो टॉप करने की आदत हो गई है। पिछले कई हफ्तों से ये शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। इन दिनों शो में ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। शो में वनराज एक बार फिर अनुपमा को पाने की कवायद में लगा है, तो वहीं अनु और अनुज का आमना सामना करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में दर्शकों को इस वक्त का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। शो को इस हफ्ते 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : insta
ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ये रिश्ता क्या कहलाता है शो टीआरपी में दूसरा स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहा है। शो की कहानी इस वक्त दर्शकों को बांधे हुए हैं। शो में बहुत जल्द नए ट्विस्ट आने वाले हैं। इस हफ्ते अक्षरा और अभिमन्यु की इस कहानी को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

4 of 7
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी में सई और विराट की बेटी सवि के सपनों की राह में कई अड़चनें आई। लेकिन आखिरकार उसका आईएएस बनने की तरफ सपना पूरा होने की तरफ कदम बढ़ गया है। वहीं इस सपने की तरफ ईशा अपना सपोर्ट सवि को देती दिख रही है। लेकिन आने वाले एपिसोड में ईशान का गुस्सा बढ़ता हुआ दिखने वाला है जब उसकी मां ईशा, सवि का सपोर्ट करती दिखेगी, जिसका नया प्रोमो देख फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ने वाला है। इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी प्यार अपनी दूसरे नंबर की पोजीशन पाने में असफल रहा है। शो को इस हफ्ते 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : social media
टीआरपी की लिस्ट में अक्सर आखिरी स्थान पर रहने वाले शो  तारक मेहता का उल्टा चश्मा को इस बार पांचवां स्थान मिला है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है। इस सिटकॉम ने हाल ही में टीवी पर 15 साल पूरे किए हैं। वहीं इस सीरियल का हर किरदार दर्शकों के दिलों में बसता है। इस हफ्ते शो को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन

6 of 7
फाल्तू - फोटो : सोशल मीडिया
फाल्तू
फाल्तू और अयान की ये कहानी पिछले काफी समय से टीवी पर चल रही है। पिछले कुछ हफ्ते से टॉप 5 से बाहर रहने वाला यह शो इस हफ्ते इस हफ्ते भी इस लिस्ट से बाहर है। शो की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। इस हफ्ते शो को इस हफ्ते 1.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज:
 
   सीरियल का नाम         व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6. ये हैं चाहतें 1.8
7. कुंडली भाग्य 1.8
8. पंड्या स्टोर 1.7
9. खतरों के खिलाडी 1.7
10. इमली 1.6


यह भी पढ़ें: गदर 2 का दूसरा गाना 'मैं निकला गड्डी लेके' रिलीज, एक बार फिर झूमने पर मजबूर हो जाएगी पब्लिक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें