फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोरी मोनी: बांग्लादेशी अभिनेत्री ने उद्योगपति पर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का लगाया आरोप, गिरफ्तार

Mon, 14 Jun 2021 07:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बंग्लादेशी अभिनेत्री पोरी मोनी ने उद्योगपति पर लगाया दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का आरोप
  • पुलिस ने छापेमारी कर उद्योगपति एवं चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया
  • अभिनेत्री ने पीएम शेख हसीना से लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
पोरी मोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोरी मोनी के नाम से मशहूर बांग्लादेश की जानी मानी अभिनेत्री शमसुन्नाहर स्मृति ने अपनी फेसबुक पोस्ट में एक उद्योगपति पर यहां एक क्लब में उसके साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उद्योगपति के खिलाफ सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उद्योगपति को गिरफ्तार कर लिया गया। अभिनेत्री ने रविवार को अपने फेसबुक पोस्ट में संदिग्ध के नाम का जिक्र किये बिना ये आरोप लगाए थे। खबरों के अनुसार बाद में अभिनेत्री ने रात में मीडिया को संबोधित किया और उद्योगपति तथा ढाका बोट क्लब के मनोरंजन एवं संस्कृति मामलों के सचिव नसीर यू महमूद पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


पोरी मोनी ने लगाए उद्योगपति पर गंभीर आरोप

28 वर्षीय अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि नसीर ने चार दिन पहले ढाका के उत्तरा में स्थित क्लब में उन पर हमला किया था। हालांकि इन आरोपों पर टिप्पणी के लिए उद्योगपति से संपर्क नहीं हो पाया है। ढाका बोट क्लब के संस्थापक सदस्य नसीर रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने सोमवार को उद्योगपति नसीर और चार अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पोरी मोनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक अखबार में छपी खबर के अनुसार शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उद्योगपति एवं चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में दो के नाम प्राथमिकी में शामिल हैं, जबकि तीन उनके सहयोगी हैं। ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की खुफिया शाखा के संयुक्त आयुक्त (उत्तर) हारून उर्फ राशिद ने अखबार को बताया कि पांचों के खिलाफ स्वापक नियंत्रण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि छापेमारी के दौरान नशीले पदार्थ और शराब मिले।

हारून ने कहा कि, 'आरोपी विभिन्न क्लब में पार्टी करते थे जहां अक्सर महिलाओं का शोषण किया जाता था।अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई अन्य लोगों ने मौखिक शिकायत भी की थी। उन्होंने कहा कि अगर कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी'।
विज्ञापन

पोरी मोनी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले प्रधानमंत्री हसीना को ‘‘मां’’ संबोधित करते हुए अभिनेत्री ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने कानून लागू करने वाले अधिकारियों से मदद मांगी लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने बांग्ला भाषा में लिखी पोस्ट में कहा, ‘‘आखिर मैं कहां न्याय मांगूंगी? मैं पिछले चार दिन से इसके लिए भटक रही हूं...। हर कोई मुझसे सारी बातें सुनता है, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं करता। मैं एक लड़की हूं और अभिनेत्री भी हूं लेकिन उससे पहले मैं एक इंसान हूं। मैं चुप नहीं रह सकती।बता दें कि पोरी मोनी 2015 में फिल्मों में आने के बाद मशहूर हुई थीं। उन्होंने दो दर्जन से अधिक बांग्लादेशी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। पिछले साल फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें एशिया के 100 ‘डिजिटल स्टार’ में शुमार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें