फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंग बैंग ने रचा न टूटने वाला इतिहास!

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ने एक नया इतिहास रचा है। 'बैंग बैंग' ने केरल में एक सप्ताह के अंदर चार करोड़ रुपये की कमाई की है। केरल में इतनी ज्यादा कमाई करने वाली वह पहली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन


फिल्म की सफलता से खुश ऋतिक ने दर्शकों को धन्यवाद भी दिया है। ऋतिक ने कहा कि केरल में अपनी फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया देखकर मैं बहुत खुश हूं। इतना प्यार दिखाने और मेरी फिल्म को सफल बनाने के लिए आप सबका धन्यवाद।
विज्ञापन

अब तक कमा चुकी है 250 करोड़ से अधिक

बैंग बैंग फिल्म कमाई के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है। इस कमाई में भारत के साथ विदेश से भी होने वाली कमाई शामिल है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बैंग बैंग 193 करोड़ कमा चुकी है।

यह 200 करोड़ के लैंडमार्क से बस चंद कदम ही पीछे है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 57 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह से यह फिल्म 250 करोड़ से ऊपर कमा चुकी है। भारतीय बाजार में यह ऋतिक रोशन की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें