फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajao Trailer: बतौर एक्टर दिल जीतने आ रहे रैपर रफ्तार, म्यूजिकल-कॉमेडी सीरीज 'बजाओ' का धमाकेदार ट्रेलर जारी

Wed, 16 Aug 2023 06:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रैपर रफ्तार अब बतौर एक्टर दिल जीतने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'बजाओ' का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है। 
 
विज्ञापन
रफ्तार-बजाओ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपकमिंग म्यूजिक कॉमेडी सीरीज 'बजाओ' को लेकर फैंस का बज हाई है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी। इसी कड़ी में मेकर्स ने अपकमिंग शो का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें रैपर रफ्तार, तनुज विरवानी, साहिल खट्टर और साहिल वैद लीड रोल में नजर आ रहे हैं। दिलचस्प ट्रेलर रिलीज के साथ ही इंटरनेट जगत में छा गया है, और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 

'बजाओ' के ट्रेलर का धमाल

'बजाओ' तीन लड़कों की सस्पेंस और कॉमेडी से भरी एक दिलचस्प कहानी है। ट्रेलर में नजर आ रहा है कि तीनों लड़कों को एक वीडियो शूट के लिए दो करोड़ रुपये का बैग सौंपा जाता है, लेकिन इनका मस्तीभरा अंदाज इन पर ही भारी पड़ जाता है। अचानक से पैसों से भरा बैग गायब हो जाता है। इसके बाद जो होता है, वह उथल-पुथल और कॉमेडी से भरपूर है। ट्रेलर में गैंगस्टर का भी एंगल दिखाया गया है, जो इसे और ज्यादा आकर्षक बना रहा है। 

विज्ञापन


Tovino Thomas: मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस ने ट्रोल्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

'बजाओ' के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर

रैपर बादशाह को सिंगिंग के बाद एक्टर के तौर पर देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। 'बजाओ' को विजेंद्र सहानी, प्रज्ञा सिंह और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर सप्तराज चक्रवर्ती और शिवा वर्मा है। वेब शो को जियो स्टूडियोज के जरिए प्रेजेंट किया जा रहा है। 

Jailer 2: 'जेलर' के हिट होते ही 'जेलर 2' का एलान? रजनीकांत के साथ जुड़ेगा यह सुपरस्टार

'बजाओ' की स्ट्रीमिंग डेट

मेकर्स ने यूट्यूब पर इस धमाकेदार कमिंग ऑफ एज ब्रोमांस ड्रामा सीरीज का ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिये, ये रोलरकोस्टर सबकी बजाकर ही रुकेगा।' कैप्शन से इसकी स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा हो गया है। 'बजाओ' 25 अगस्त से जियो सिनेमा पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। सीरीज में रफ्तार के अपोजिट माहिरा शर्मा नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें