फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कमाए 2000 करोड़ रुपए

Tue, 16 May 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
बाहुबली
विज्ञापन
'बाहुबली 2' ने रिलीज होते ही कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। डायरेक्टर एसएस राजमौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाहुबली' की सीरीज ने 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड के मुताबिक, 'बाहुबली 2' ने सोमवार तक देश और दुनिया भर में 1390 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Box Office Collection: 1000 करोड़ की दहलीज पर पहुंची 'बाहुबली 2'

वहीं 'बाहुबली 1' ने 650 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अगर इन दोनों को मिलाकर जोड़ा जाए तो इन 'बाहुबली' सीरीज ने करीब 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

सभी भाषाओं की बात की जाए तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते इंडिया में 534 करोड़ की कमाई की। हिंदी में 'बाहुबली 2' ने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। एक हफ्ते में 'दंगल' ने 197.54 करोड़ रुपए और 'सुल्तान' ने 229.16 करोड़ की कमाए थे।
विज्ञापन


वहीं 'बाहुबली 2' ने अपने पहले हफ्ते हिंदी भाषा में 247 करोड़ की कमाई की। 'बाहुबली' ना सिर्फ भारत की सबसे बड़ी हिट बल्कि सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें