फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने जा रहा है बाहुबली, कौन है वो 13 साल छोटी दुल्हन?

Mon, 03 Aug 2015 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ताकत और असाधारण शक्तियों से दर्शकों को चमत्कृत करने वाला हैंडसम बाहुबली शादी करने जा रहा है। जी हां, बाहुबली फिल्म में शिवा बने प्रभाष राजू लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


घरवालों की पसंद और रजामंदी से प्रभाष की शादी कई माह पहले ही तय हो चुकी थी लेकिन बाहुबली की शूटिंग के चलते उनके परिवार वालों ने शादी के डेट्स आगे बढ़ा दिए थे।

अब तय हो गया है कि प्रभास दिसंबर माह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और प्रभाष ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

कौन है बाहुबली की दुल्हन?

आप सोच रहे होंगे कि प्रभाष की दुल्हन जरूर कोई फेमस अभिनेत्री होगी या किसी बड़े प्रोड्यूसर की बेटी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रभाष की दुल्हन एक आम लड़की है।

वो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुडी है। फिल्मी खबरें जुटाने वाले कई कोशिशें कर चुके हैं लेकिन प्रभाष की होने वाली दुल्हन के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाए हैं।

होने वाली दुल्हन इंजीनियरिंग की स्टूडेंट है और फिलहाल साउथ के ही किसी कालेज में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

शाहिद की शादी से मेल खाती है प्रभास की शादी

प्रभाष की शादी की कहानी शाहिद कपूर की शादी से काफी मेल खाती है। प्रभाष भी शाहिद की तरह एक आम लड़की से शादी कर रहे हैं जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ी है। शाहिद की तरह की प्रभाष की भी लव मैरिज नहीं है, ये शादी भी घरवालों की मरजी से तय हुई है।

दूसरी खास बात, शाहिद की तरह प्रभाष की अपनी होने वाली दुल्हन से 13 साल बड़े हैं। प्रभाष 35 साल के हैं और होने वाली दुल्हन महज 22 साल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें