साउथ स्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन नई खबरें सामने आती हैं। कहा जा रहा है कि वह 'आदिपुरुष' की कोस्टार कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। काफी समय से प्रभास और कृति के अफेयर की खबरों सामने आ रही हैं। वहीं, अब 'बाहुबली' फेम अभिनेता ने कृति संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।