'बाहुबली' अभिनेता प्रभास के 39 वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'साहो' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अनोखे ढंग से बधाई दी। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रभास के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि प्रभास जन्मदिन की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आप एक बहुत ही साधारण तरीके से जीवन जीने वाले इंसान हो। आपसे मिलकर मुझे बेहद अच्छा लगा। जीवन में आप बहुत आगे बढ़ो।
गौरतलब है प्रभास के अपकमिंग फिल्म'साहो' में श्रद्धा कपूर अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का पोस्टर प्रभास के जन्मदिन के दिन रिलीज किया गया हैं । इस पोस्टर में प्रभास के लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन देशमुख और मंदिरा बेदी और भी कई बड़े स्टार नजर आने वाले हैं।
बाहुबली 2 के बाद प्रभास ने एक लंबा ब्रेक लिया था। अब अपने अपकमिंग फिल्म 'साहो' से एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। बता दें उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। श्रद्धा कपूर और प्रभास पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे।