फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer Badshah: ‘मेरी चुप्पी का मतलब…’, रैपर बादशाह की पत्नी ने की क्रिप्टिक पोस्ट; क्या रिश्ते में आई दूरी?

Tue, 28 Jul 2026 09:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Badshah Wife Isha Rikhi Cryptic Social Media Post: सिंगर बादशाह ने मार्च महीने में ही ईशा रिखी से शादी की थी। अब उनकी पत्नी की एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रही है। जिससे लगा रहा है कि इनके रिश्ते में दूरी आ गई। 

विज्ञापन
सिंगर बादशाह और ईशा रिखी की शादी में पड़ी दरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर और रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हंगामा मचा दिया है। अभी सिंगर की शादी को छह महीने भी नहीं हुए लेकिन इनके रिश्ते में खटास आ चुकी है। जानिए, अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में ईशा ने बादशाह संग अपने रिश्ते को लेकर क्या लिखा है?  

विज्ञापन


ईशा रिखी ने रिश्ते को लेकर क्या कहा?
सोमवार शाम को इंस्टाग्राम पर ईशा रिखी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते हैं। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति के रुतबे, ताकत और संसाधनों से घबराहट होती थी। मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है। मेरी चुप्पी का मतलब यह नहीं था कि मैंने सब स्वीकार कर लिया था। वह तो बस हालात से निपटने का एक तरीका था। आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए अभी तैयार न हूं, लेकिन आखिरकार मैं यह दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।’ 

 

कौन है ईशा रिखी? 
बादशाह जहां म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम हैं, वहीं उनकी पत्नी ईशा रिखी का सिक्का अभिनय की दुनिया में चलता है। वह मॉडल और एक्ट्रेस हैं। ईशा रिखी का जन्म 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनकी स्कूलिंग चंडीगढ़ से ही हुई है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हासिल की। 12वीं क्लास में ईशा ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद पंजाबी पंजाबी फिल्मों से करियर की शुरुआत की।
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में ईशा रिखी बड़ा नाम हैं। उन्होंने सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म 'जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे' (2013) से अपने करियर की शुरुआत की थी। ईशा पंजाबी एक्टर अमरिंदर गिल के साथ 'हैप्पी गो लकी' (2014) में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य चर्चित पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

ईशा रिखी - फोटो : इंस्टाग्राम@isharikhi
बादशाह की पत्नी ने बॉलीवुड में भी किया अभिनय 
ईशा रिखी फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। ईशा अक्षय कुमार और सोनम कपूर के साथ विज्ञापन कर चुकी हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी वह एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। ईशा रिखी ने साल 2018 में फिल्म 'नवाबजादे' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें