फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah: पहलगाम के क्रूर हमले को देख टूटा बादशाह का दिल, रैपर ने पोस्टपोन किया म्यूजिक लॉन्च

Thu, 24 Apr 2025 12:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Badshah On Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर दुख जाहिर किया। साथ ही बादशाह ने पोस्ट साझा कर बताया कि उन्होंने अपना म्यूजिक लॉन्च पोस्टपोन कर दिया है।
विज्ञापन
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और इस त्रासदी का असर अब मनोरंजन जगत में भी देखने को मिल रहा है। मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने इस हमले के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपनी आगामी म्यूजिक रिलीज को स्थगित कर दिया है, ताकि इस दुखद समय में देश के साथ एकजुटता दिखाई जा सके।

विज्ञापन

हमले से टूटा बादशाह का दिल
बादशाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा कर इस फैसले की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों के प्रति सम्मान और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की। बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि पहलगाम में आम नागरिकों पर हुए इस क्रूर हमले से उनका दिल टूट गया है।
Pahalgam Terror Attack: 'मुझे मुस्लिम होने पर शर्म आ रही है…’, पहलगाम हमले पर इस मशहूर सिंगर ने जताया दुख

बादशाह की पोस्ट
उन्होंने कहा, 'हम इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवारों और पूरे देश के साथ गहरी संवेदना के साथ खड़े हैं। सम्मान और इस दुखद क्षति को स्वीकार करते हुए, हमने अपनी रिलीज को अभी के लिए टालने का फैसला किया है। आज हम उन लोगों की याद में रुकते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई, और एकता व संवेदना के साथ इस दुख को महसूस करते हैं।'

AR Rahman: 'भगवान की भी समीक्षा होती है', सायरा बानो से अलग होने के बाद हुई ट्रोलिंग को लेकर बोले एआर रहमान
विज्ञापन

कई सितारों ने की पहलगाम हमले की निंदा
पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाकर मार दिया गया, जिसने पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। बादशाह के अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने इस हमले की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन एक्स आर्मी ऑफिसर खुशबू पटानी ने भी इस हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युद्ध की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें