फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah: 'आदिपुरुष' के बजट पर रैपर बादशाह का तंज, नेशनल टीवी पर बयान से उड़ाईं फिल्म की धज्जियां

Tue, 11 Jul 2023 09:12 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब रैपर बादशाह ने ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' की असफलता पर चुटकी ली है। रैपर ने नेशनल टेलीविजन पर फिल्म के बजट का मजाक उड़ाया है। 
विज्ञापन
बादशाह-आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओम राउत की बिग बजट महाकाव्य पौराणिक फिल्म 'आदिपुरुष' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। हालांकि, इस मूवी ने जितनी बंपर ओपनिंग ली, उतनी ही तेजी से धड़ाम भी हो गई। मूवी के सीन, वीएफएक्स, खराब स्क्रिप्ट और डायलॉग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। यही कारण रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ने में असफल रही। 'आदिपुरुष' पर दर्शक और समीक्षकों समेत इंडस्ट्री से जुड़े सितारों को भी तंज कसते देखा जा चुका है, और अब इस लिस्ट में रैपर बादशाह का भी नाम जुड़ गया है। 

बादशाह का 'आदिपुरुष' पर तंज

बादशाह हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10' को प्रमोट करने के लिए शिल्पा शेट्टी के साथ डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3' में पहुंचे थे। शो में, शिवांशु सोनी ने अपने कोरियोग्राफर विवेक के साथ परफॉर्म किया और रामायण की एक झलक दिखाई, जिसमें वह महाकाव्य के पात्रों के रूप में सजे नजर आए। इसे देखने के बाद बादशाह ने ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पर चुटकी ली, और अपने बयान से सुर्खियों में आ गए। 

विज्ञापन


Swastika Mukherjee: अनुपम खेर पर स्वास्तिका मुखर्जी का कटाक्ष? रवींद्रनाथ टैगोर की भूमिका बनी वजह

ओम राउत की फिल्म के बजट पर ली चुटकी 

बादशाह ने ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' पर खुलकर टिप्पणी की और प्रतियोगियों से कहा, '600 करोड़ के बिना 600 करोड़ वाली फील दे दी आपने।' कथित तौर पर 'आदिपुरुष' का बजट 600 करोड़ रुपये था। 'आदिपुरुष' में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे सितारे लीड रोल में हैं। 

Manny Coto Dies: एमी विजेता प्रोड्यूसर मैनी कोटो का 62 की उम्र में निधन, इस गंभीर बीमारी ने ली जान

बॉक्स ऑफिस पर विफल रही 'आदिपुरुष'

'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले इसके लिए फैंस का बज काफी ज्यादा हाई था। यही कारण रहा कि इसे बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती वीकएंड में अच्छी कमाई करने में मदद की। हालांकि, जैसे ही खराब समीक्षाएं सामने आईं, और लोगों को एहसास हुआ कि फिल्म कितनी खराब थी, इसका कलेक्शन गिर गया। बाद में फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म में बेकार संवाद लिखने के लिए सार्वजनिक रूप से सभी से माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें