फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद ‘टटीरी फिर से’ गाना लेकर आएंगे बादशाह, कब रिलीज होगा सॉन्ग? हरियाणा वालों को दिया खास संदेश

Fri, 10 Apr 2026 07:43 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Badshah Announces Tateeree Phir Se Song: ‘टटीरी’ गाने के कारण हुए विवाद के बाद रैपर बादशाह ‘टटीरी फिर से’ लेकर आ रहे हैं। कब रिलीज होगा यह गाना? इसमें क्या खास होगा? और अपनी पोस्ट में बादशाह ने क्या मैसेज लिखा है, जानिए?

विज्ञापन
रैपर बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर बादशाह के गाने ‘टटीरी’ के विवादित बोल के कारण विवाद खड़ा हो गया। गाने पर महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा। मामला महिला आयोग तक पहुंचा, बादशाह ने माफी मांगी। शुक्रवार को रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘टटीरी फिर से’ गाने की घोषणा की है। जल्द ही यह गाना रिलीज होगा। यह जानकारी देने के साथ ही बादशाह ने हरियाणा वालों के नाम एक खास संदेश भी लिखा है।

विज्ञापन


बादशाह ने अपमानजनक भाषा को गाने से हटा दिया 
शुक्रवार को अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बादशाह ने लिखा, ‘मेरे हरियाणा के लोगों और दुनिया भर में जुड़े सभी साथियों। पिछले कुछ हफ्तों में हमने अपने गीत ‘टटीरी को लेकर सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, समाजसेवियों और हमारी संस्कृति की परवाह करने वालो कई लोगों को सुना है। उसी के आधार पर हमने जरूरी बदलाव किए हैं, जो भी हिस्सा अपमानजनक माना गया, उसे हटा दिया है।’
बादशाह ने आगे पोस्ट में लिखा, ‘मैं इस प्रतिक्रिया और उसके पीछे की भावना का सम्मान करता हूं। एक कलाकार होने के साथ अपने समाज और संस्कृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम है। साथ ही मेरे लिए संगीत हमेशा अपनी जड़ों, अपनी भाषा, अपने लोगों और अपनी कहानियों को एक बड़े मंच तक ले जाने का जरिया रहा है। ‘टटीटी फिर से’ उसी सफर का अगला कदम है।’
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

'टटीरी फिर से' गाने' के दृश्य - फोटो : इंस्टाग्राम@badboyshah

इस दिन रिलीज होगा गाना 
बादशाह ने अपनी पोस्ट में ही ‘टटीरी फिर से’ गाने की रिलीज डेट भी साझा की है। वह लिखते हैं, ‘आपका साथ, आपकी आवाज और आपका विश्वास ही है, जिसने इस गाने को जिंदा रखा है। उम्मीद है इसका नया रूप वही ऊर्जा और वही सम्मान लेकर चलेगा इस पूरे संवाद का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ऐसी बातचीत हमें और बेहतर बनाती है।’
वह आगे लिखते हैं, ‘गाना ‘टटीरी फिर से’ 14 अप्रैल 2026 को सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें