फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच वजहें बना सकती हैं 'बदलापुर' को सुपरहिट

विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण धवन और यामी गौतम की फिल्म 'बदलापुर' 20 फरवरी यानी कल पर्दे पर रिलीज हो जाएगी। फिल्म के प्रोमोज धूम मचा रहे हैं और इसका खूब प्रमोशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी है और इसके साथ अन्य कोई बड़ी फिल्म भी पर्दे पर नहीं आ रही है, लेकिन यही एक मात्र वजह नहीं है जिससे फिल्म के हिट होने की गारंटी मिल सके।

ऐसी कई वजहें हैं जिससे यह फिल्म सुपरहिट होने का माद्दा रखती है। यह बातें आपको पता नहीं होंगी पर हम आपको ऐसी पांच बातें बता रहे हैं जिनको जानकर आप भी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हो उठेंगे।
विज्ञापन

वरुण ने बदली है इमेज

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले वरुण धवन ने अभी तक एक युवा चॉकलेटी हीरो वाली भूमिकाएं ही निभाई हैं।

वह एक अच्छे डांसर के तौर पर उभर कर सामने आए हैं लेकिन एक्टिंग में तारीफ का उनको अभी तक इंतजार है। वरुण यूथ आईकॉन बन चुके हैं और टीनेजर्स में काफी लोकप्रिय हैं।

इसके विपरीत 'बदलापुर' में उनका रोल काफी अलग है जिसके लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया है ताकि वह मैच्योर नजर आ सकें। फिल्म में उनके लिए एक्टिंग का स्कोप भी काफी रखा गया है यानी वरुण की सही मायने में अदाकारी की परीक्षा इस फिल्म में होगी।

वैसे मूवी ट्रेलर में उनके लुक ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और युवा वर्ग उनकी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

फिल्म के गाने हो चुके हैं सुपरहिट

किसी भी फिल्म की यूएसपी में उसके गीत-संगीत का बड़ा हाथ होता है और 'बदलापुर' के गाने इस कसौटी पर खरे उतर रहे हैं। फिल्म के गानों में "छलनी कर दे सीना मेरा", "चुनरिया छीनी रे छीनी" और "न सीखा मैंने जीना- जीना" लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

खासकर "छलनी कर दे सीना" में वरुण धवन का डांस बेहद पसंद किया जा रहा है जिसमें उनके भाव फिल्म की कहानी भी बयां कर रहे हैं।

इसके अलावा आतिफ असलम का गाया गाना "न सीखा मैंने जीना" रोमांस और रेखा भारद्वाज का गाया गाना "चुनरिया" जुदाई की दास्तां बयां कर रहा है। गानों के ट्रेलर कहानी से मैच खा रहे हैं और फिल्म को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

फिल्म का गीत-संगीत आपको इस फिल्म को देखने के लिए थिऐटर तक खींच कर ले जाने का माद्दा रखता है।

वरुण और यामी की जोड़ी है फ्रेश्‍ा और हॉट

फिल्म में यामी गौतम और वरुण धवन की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री निखरी हुई दिख रही है। बॉलीवुड की यह एकदम नई फ्रेश जोड़ी कही जा सकती है।

जिसमें वरुण रफ एंड टफ माचो मैन दिख रहे हैं तो यामी बला सी खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि 'विक्की डोनर' के बाद से यामी की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं लेकिन फिर भी बॉलीवुड में उनको मौके दिए जा रहे हैं।

'बदलापुर' उनके कैरियर के लिए भी शानदार साबित हो सकती है। फिल्म के ट्रेलर देख कर लग रहा है कि यामी भी इस मौके को गंवाना नहीं चाह रही हैं। जितने भी दृश्य में वह दिखाई दे रही हैं उनके चेहरों के एक्सप्रेशन काफी मंझे हुए दिख्‍ा रहे हैं।

पर्दे पर वरुण के साथ वह काफी जम रही हैं। इसके अलावा इस हॉट जोड़ी के बीच काफी हॉट सीन भी फिल्माए गए हैं। जिनकी काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में फिल्म हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

प्रमोशन के दौरान दोनों एक दूसरे की काफी तारीफ करते घूम रहे हैं जिससे युवा इस जोड़ी को देखने के लिए मजबूर हो सकता है।

हुमा और नवाजुद्दीन का भी है दमदार रोल

हुमा कुरैशी और नवाजुद्दीन ऐसे सितारे बन चुके हैं जो हमेशा कुछ न कुछ अलग करते हैं और जिनको पर्दे पर देखने की लोगों में उत्सुकता रहती है।

फिल्म में हुमा कुरैशी एक वेश्या का किरदार निभा रही हैं जो देखने लायक होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में उन्होंने काफी द्विअर्थी संवाद बोले हैं और खूब गालियां दी हैं।

याद हो 'ढेड़ इश्किया' में भी हुमा लेस्बियन का रोल कर चर्चा में आईं थीं। नवाजद्दीन की प्रतिभा किसी से छिपी नहीं है फिल्म में वह साइको किलर बने हैं और वह अपने हर किरदार में कमाल की एक्टिंग करते हैं।

इन दोनों के फैन भी उनकी इन भूमिकाओं को देखने के लिए खिंचे चले आएंगे।
विज्ञापन

फिल्म में हैं एडल्ट कटेंट की भ्‍ारमार

खास बाद यह है कि फिल्म में एडल्ट कटेंट की भरमार है। जिस कारण इसे ए सार्टिफिकेट दिया गया है। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता बढना स्वाभाविक है।

फिल्म के प्रमोशन में भी वरुण धवन कह चुके हैं कि वह नहीं चाहते कि बच्चे इस फिल्म को देखें। फिल्म के कुछ आपत्तिजनक डायलॉग और दृश्यों पर सेंसर बोर्ड ने भी कैंची चलाई है।

अभी रिलीज के एंड मौके पर भी सेंसर बोर्ड ने फिल्म से एक आपत्तिजनक शब्द हटवाया है जिसे फिल्म में बार-बार दोहराया गया था। बताया जा रहा है कि यह शब्द अब म्यूट किया जाएगा। ये वहीं बाते हैं जिससे फिल्‍म को और पब्लिसिटी मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें