फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badhaai Do Box Office Day 6: राजकुमार और भूमि की 'बधाई दो' ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन, जानिए कितनी हुई अब तक की कमाई

Thu, 17 Feb 2022 05:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ने पांचवें दिन कुल 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया। अब बधाई दो का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। तो चलिए जानते हैं छठे दिन की कमाई मिलाकर अब तक बधाई दो ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' 11 फरवरी शुक्रवार को रिलीज की गई थी। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग ही उम्मीद से काफी कम थी। हालांकि वैलेंटाइन के मौके पर फिल्म को कुछ फायदा मिला और कमाई में उछाल देखा गया लेकिन इसके बाद एक फिर से 'बधाई दो' की रफ्तार धीमी पड़ गई और फिल्म ने पांचवें दिन कुल 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया। अब बधाई दो का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। तो चलिए जानते हैं छठे दिन की कमाई मिलाकर अब तक बधाई दो ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'बधाई दो' - फोटो : सोशल मीडिया
'बधाई दो' का छठे दिन का कलेक्शन-
फिल्म बधाई दो ने बुधवार यानी रिलीज के छठे दिन करीब 1 करोड़ का बॉक्स कलेक्शन किया जो कि पांचवे दिन की कमाई 1.12 करोड़ के मुताबिक ठीक-ठाक रहा। इस समय कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिली है फिर भी लोग सिनेमाघरों में जाने से कतरा रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Badhaai Do Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये रहा फिल्म का अब तक का कलेक्शन-
'बधाई दो' ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को 'बधाई दो' ने 3.25 करोड़ रुपये का  कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर तकरीबन 7.82 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया था। सोमवार को बधाई दो ने 1.85 करोड़ की कमाई की तो वहीं मंगलवार को पांचवें दिन 1.12 तो बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 1 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक बधाई दो ने 11.79 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है

4 of 5
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' - फोटो : social media
समलैंगिक रिश्तों के सामाजिक मुद्दों को प्रखरता से उठाती है 'बधाई दो'
बधाई दो की कहानी समलैंगिकता के कई सामाजिक मुद्दों को उठाती है। फिल्म में भूमि पेडनेकर को एक लड़की से प्यार होता है लेकिन परिवार और समाज के डर की वजह से वह राजकुमार राव से शादी कर लेती है। इसी के बाद कहानी में दिलचस्प मोड़ की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Badhaai Do - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जंगली पिक्चर्स की 'बधाई दो' को हर्षवर्धन कुलकर्णी ने निर्देशित किया है और इसे अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी ने लिखा है। कोरोना के चलते बड़े पर्दे पर यह फिल्म भले ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में सफल न रही हो, लेकिन इस फिल्म की कहानी लीक से हटकर विषय पर आधारित है जो दर्शकों को जरूर पसंद आई है। उम्मीद है कि जल्दी है इसे ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें